Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: कानपुर

नई पहलः भाई ही नहीं, बहनें भी लेंगी भाइयों की रक्षा का संकल्प

नई पहलः भाई ही नहीं, बहनें भी लेंगी भाइयों की रक्षा का संकल्प

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः श्री ओमर वैश्य म्यूजिक फाइन आर्ट कॉलेज के तत्वाधान में प्राचार्य मनीषा सिंह की अध्यक्षता में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने मेहंदी लगाकर खूब खुशियां मनाईं। एक दूसरे के हाथों पर भी मेहंदी सजाई। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मनीषा सिंह ने बताया है कि सावन का महीना हिंदू धर्म के लोगों के लिए खासकर महिलाओं के लिए अपना अलग ही महत्व रखता है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मेहंदी का आयोजन, महिलाओं ने मनाईं खुशियां  सावन के महीने में त्यौहार आते हैं जिसमें हरि तालिका, तीज, रक्षाबंधन जैसे त्यौहार महिलाओं के लिए खास होते हैं। विशेषकर रक्षा बंधन में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बाधंती है और भाई रक्षा करने का वचन देता है। ये भी पढ़ेंः इन ट्रेंडी फुटवियर्स के साथ गर्मियों में दीजिए खुद को हॉट लुक सावन के महीन...
जब अचानक पहुंचे डीआरएम ने लगाई रेलवे अफसरों की क्लास…

जब अचानक पहुंचे डीआरएम ने लगाई रेलवे अफसरों की क्लास…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार देर रात अचानक गरीबनवाज एक्सप्रेस से डीआरएम अमिताभ कुमार सीधे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचे और व्यवस्था देखने के लिए छापेमारी की। स्थानीय लोको हास्पिटल में अव्यवस्था देकर डीआरएम अमिताभ कुमार ने अस्पताल के प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। वहां टूटी व्हील चेयर और मैली चादरें देखने के बाद डीआरएम ने कहा कि यह लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसी खामी मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सेट्रेल स्टेशन पर सिटी साइड में दिया महिला-पुरूष बाथरूम निर्माण कराने के निर्देश  डीआरएम ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का भी निरीक्षण किया। साथ ही सेंट्रल स्टेशन पर सिटी साइड में एक महिला व एक पुरुष बाथरूम बनाने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों से कहा कि बजट की कमी नहीं है। फिर भी अव्यवस्था नजर आ रही है। कहा कि यात्रियों की सुव...
कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

कानपुर रेलवेः यूनियन के बैनर तले इलाहाबाद, झांसी और कानपुर कर्मचारियों ने बनाई रणनीति

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः स्थानीय सेंट्रल स्टेशन के पास आज आल इंडिया रेलवे ट्रैक मैंटनर यूनियन (उत्तर-मध्य जोन) की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने की। इसमें संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसके लिए क्या कार्यप्रणाली होनी चाहिए, इसको लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों के सामने कर्मचारियों ने रखीं अपनी समस्याएं  इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए आगरा, झांसी, इलाहाबाद मंडल से बड़ी संख्या में पदाधिकारी यहां पहुंचे। इन सभी ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों से उनके निराकरण के लिए प्रयास करने को कहा। ताकि रेलवे अधिकारियों का उस ओर ध्यान जाए। कर्मचारियों ने कहा कि किसी भी कीमत पर अन्याय नहीं सहा जाएगा। ये भी पढ़ेंः रेल में खेलः सेल्फमेड कॉम्बो बनाकर पैस...
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ रेलवे पुलिस, अधिकारी-कमर्चारी व कुली और वेंडर एक छत के नीचे

चाइल्ड ट्रैफिकिंग के खिलाफ रेलवे पुलिस, अधिकारी-कमर्चारी व कुली और वेंडर एक छत के नीचे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शुक्रवार को रेलवे चाइल्ड लाइन की ओर से सेंट्रल रेलवे पर रेलवे कर्मचारी, कुली, वेंडर, पार्सलकर्मी व सहयोगियों के बीच बच्चों की सुरक्षा व चाइल्ड ट्रैफिकिंग मुद्दे को लेकर बेहद महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान रेलवे के कर्मचारियों से बच्चों की सुरक्षा में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरूआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी ने की। कार्यक्रम के आयोजकों ने दोनों अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। रेलवे स्टेशन के सभागार में आयोजित हुए चाइल्ड केयर कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श  चाइल्डलाइन कानपुर व रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क के निदेशक कमलकांत तिवारी ने बताया है कि रेलवे प्लेटफार्म बच्चों की ट्रैफिकिंग का एक बड़ा जरिया है और यहां चाइल्डलाइन के संज्ञान में बच्चों की ट्रैफिकिंग के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ...
रुपयों से भरा थैला देखकर भी नहीं डोला शताब्दी के रेल अधिकारी का ईमान..

रुपयों से भरा थैला देखकर भी नहीं डोला शताब्दी के रेल अधिकारी का ईमान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः ईमानदारी और अच्छाई आज भी जिंदा है। यह बात अलग है कि बुराई के आगे दिखाई और सुनाई कम पड़ती है। ईमानदारी का एक जीता-जागता उदाहरण शताब्दी एक्स. के टीएस वीके तिवारी ने पेश किया। उन्होंने इमानदारी की एेसी नजीर पेश की है कि न सिर्फ लोग उनकी वाहवाही कर रहे हैं बल्कि रेलवे की भी जय-जय हो रही है। शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में अपना थैला भूल गया था अलीगढ़ का रहने वाला परिवार  लोग खुले कंठ से उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। खुद रेलवे अधिकारी भी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमिताभ अब उनको इलाहाबाद बुलाकर सम्मानित करेंगे। क्या है पूरा मामला  दरअसल, वीके तिवारी शताब्दी एक्सप्रेस में टीएस हैं। बीते दिवस वह लखनऊ से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्स. गाड़ी संख्या-12004 के कोच नंबर -c-1 में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सीट नंबर-21 व 22 बैठे यात्री राम कुमार...
आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे आज रोपित पौधे – सुभाषिनी

आने वाली पीढ़ियों को जीवन देंगे आज रोपित पौधे – सुभाषिनी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यजू, कानपुरः आज यहां कानपुर के चेतना चौराहे पर वृहदस्तर पर पौधरोपण किया गया। यह आयोजन सिद्धेश्वर मंदिर समिति की ओर से परिवर्तन संस्था के सहयोग से किया गया। इस दौरान पूर्व सांसद सुभाषिनी अली ने भी बढ़-चढ़कर पौधरोपण के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कानपुर के चेतना चौराहे पर व्यापक स्तर पर हुआ पौधरोपण  उन्होंने कहा कि पौधरोपण का काम बड़ा ही नेक काम है जो आने वाली पीढ़ियों को भी जीवन देगा। कहा कि आज हम जो पौधे लगा रहे हैं वे आने वाले बच्चों को भी जीवन देने का काम करेंगे। इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं परिवर्तन के अनूप दिवेदी, देवेंद्र गुप्ता (टुनटुन), जय प्रकाश मिश्रा, विवेक अग्रवाल, सुशील मिश्रा, गगन गुप्ता, पूर्व पार्षद हरिओम पांडे, अधिवक्ता विनय भूषण पांडे, मानू मिश्रा, अभिषेक गुप्ता, देवेंद्र पारिख आदि मौजूद मौजूद रहे। ...
अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

अभी-अभीः कानपुर से बिधनू की नहर में नहाने गए दो दोस्तों की डूबकर मौत, तीसरा बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार को कानपुर में हुई एक ह्रद्य विदारक घटना में दो दोस्तों की नहर में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। जबकि उनका एक दोस्त डूबने से बाल-बाल बच गया। मरने वाले दोनों युवक कानपुर के बर्रा इलाके के रहने वाले हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि एक युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा में हुई।   बताया जाता है कि बर्रा-8 में रहने वाले तीन युवक, उत्कर्ष, कृष्ण कुमार और शशांक अपनी स्कूटी से बिधनू थाना क्षेत्र के कल्याणी पुरवा पहुंचे। वहां तीनों स्कूटी किनारे खड़ी करके नहर में नहाने के लिए उतर गए। कुछ देर तीनों मौज-मस्ती करते रहे। इसी दौरान नहर में नहाते-नहाते ये लोग गहराई में चले ग...
सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वाराणसी और कानपुर में परिवाद दाखिल

सिद्धू की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वाराणसी और कानपुर में परिवाद दाखिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उन्होंने पाकिस्तान जाकर जिस तरह से वहां के सेना प्रमुख बाजपा को प्यार की झप्फी दी है, उससे देश के लोगों में खासा गुस्सा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान वाराणसी और कानपुर में सिद्धू के खिलाफ परिवाद दाखिल हुए हैं। ऐसे में सिद्धू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जरूर पढ़ियेः एक ने देश के लिए सिर कटाया तो दूसरे ने देश का सिर झुकाया, सिद्धू पर देशभर में धिक्कार, दलबीर बरसीं बताया जाता है कि एक परिवाद वाराणसी कोर्ट में अधिवक्ता कमलेश चंद्र त्रिपाठी की अपील पर दाखिल हुआ है। इस परिवाद की सुनवाई -ACj-9 के यहां होगी। अधिवक्ता ने कोर्ट की शरण में जाकर सिद्धू के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज करने के लिए गुहार लगाई है। वहीं दूसरा परिवाद कानपुर में अधिवक्ता प्रियांसु सक्सेना की ओर से एमएम-7 की कोर्ट में दाखिल किया गया है। इसप...
कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

कानपुर-बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन तारीखों पर सेना में भर्ती का मौका..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुंदेलखंड के हजारों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। यहां के युवाओं को सेना में भर्ती होने का जल्द ही एक सुनहरा मौका मिलने वाला है। ये भर्ती कानपुर में होगी और इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन कानपुर ने वाकयदा सेना के अधिकारियों और संबंधित विभाग के अफसरों के साथ बैठक भी की है। कानपुर और आसपास के जिलों के युवाओं को भी भर्ती का मौका मिलेगा। इसमें बुंदेलखंड को शामिल किए जाने की संभावना है। 26 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच कानपुर में होगी सेना की भर्ती रैली   बताते चलें कि कानपुर के जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त ने कलेक्ट्रेट सभागार में सेना भर्ती रैली के अधिकारी, भर्ती निदेशक कर्नल दीपक शर्मा के साथ बैठक की। इस दौरान कर्नल शर्मा ने जिला प्रशासन के सहयोग से रैली संपन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं कराकर सभी विभाग से सहयोग दिलाने को कहा। इ...
रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

रोडवेज में चुनावः अरविंद अध्यक्ष और जयचंद वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी
समरनीति न्यूज, कानपुरः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर क्षेत्र का वार्षिक चुनाव सोमवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान रोडवेज बस स्टेशन, चुन्नीगंज में पूरा चुनाव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान इलाहाबाद और झांसी से आए प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक मान सिंह और प्रबल प्रताप सिंह की देख-रेख में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान सर्वसम्मत से कानपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष अरविंद कुरील को चुना गया। रोडवेज यूनियन का चुनाव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न   जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयचंद प्रकाश,  क्षेत्रीय मंत्री सुरेन्द्र सिंह व प्रांतीय प्रतिनिधि पद पर वीएस बाजपेई को चुना गया। इस दौरान 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनको भी मिली है जिम्मेदारियां   साथ ही 4 सदस्यीय संरक्षक व 6 विशेष आमंत्रित सदस्य भी प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थित में आम सहमति से बनाए गए। अरविंद कु...