बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग सिंडीकेट का बड़ा खेल यूपी-एमपी बाॅर्डर पर चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की मध्य प्रदेश से यूपी में एंट्री हो रही है। इससे यूपी सरकार को कई तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। सरकार को राजस्व का भारी घाटा हो रहा है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग एंट्री पर लगाम नहीं कसी जा सकी। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में रोज एमपी से सैकड़ों खनन के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री हो रही है।
बिना बड़े संरक्षण के संभव नहीं यह बड़ा खेल
दरअसल, बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का बाॅर्डर पड़ता है। इन क्षेत्रों से दिन ढलते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की एंट्री धड़ल्ले से शुरू हो जाती है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के दलाल जावेद और हिमांशू जैसे नाम पूरे सिस्टम पर भारी...









