Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

दंगल की ‘छोटी बबीता’ एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में निधन

Dangal's 'Chhoti Babita' actress Suhani Bhatnagar Passes away

समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : फिल्म इंडस्ट्री से आज एक और दुखद खबर सामने आई है। पहले टीवी एक्ट्रेस कविता चौधरी के निधन की खबर आई। अब आमिर खान की फिल्म दंगल में चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में नजर आईं छोटी बबीता यानी सुहानी भटनागर के निधन की भी खबर आ गई।

दंगल फिल्म में किया था छोटी बबीता का रोल

बताया जा रहा है कि बीमारी का इलाज करा रहीं सुहानी भटनागर का 19 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। बताते हैं कि गलत ट्रीटमेंट की वजह से उनका निधन हुआ।

Dangal's 'Chhoti Babita' actress Suhani Bhatnagar Passes away

उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था। डाक्टरों ने ट्रीटमेंट में जो दवाएं दीं, उनसे उनके पूरे शरीर में पानी भर गया। इसे लेकर उनका काफी समय से ट्रीटमेंट चल रहा था। बताते हैं कि सुहानी लंबे समय से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को फरीदाबाद में हो रहा है।

ये भी पढ़ें : नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी

नहीं रहीं दूरदर्शन के ‘उड़ान’ धारावाहिक की एक्ट्रेस कविता चौधरी