Tuesday, May 26सही समय पर सच्ची खबर...

महान अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण-पिता को याद कर रोईं अहाना, हेमा भी नहीं रोक पाईं आसूं

Legendary actor Dharmendra awarded Padma Vibhushan-Ahana and hema emotionals

समरनीति, मनोरंजन डेस्क: हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण अवार्ड दिया गया है। दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में सोमवार को आयोजित खास कार्यक्रम में हेमा मालिनी ने पति की जगह पद्म विभूषण अवार्ड प्राप्त किया। हेमा मालिनी के साथ उनकी बेटी अहाना देओल भी रहीं। जैसे ही सदी के महानायक धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवार्ड का एलान हुआ, हेमा और अहाना दोनों भावुक हो गईं। अहाना रोते हुए दिखाई दीं। वहीं हेमा भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

लोगों के दिलों में बसते थे धर्मेंद्र

दरअसल, बॉलीवुड में 6 दशक तक बतौर महान अभिनेता धर्मेंद्र ने लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज किया।

Legendary actor Dharmendra awarded Padma Vibhushan-Ahana and hema emotionals

फिल्म इंडस्ट्री में बनाया अलग मुकाम

पंजाब के सोनेवाल के रहने वाले इस महान अभिनेता ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक अलग और शानदार जगह बनाई। धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, चरस, मेरा गांव मेरा देश और ‘अपने’ जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाया। दर्शकों ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया।

Actor Dharmendra's new restaurant name will be Hee-Man

धर्मेंद्र इकलौते ऐसे अभिनेता हैं जो लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं। लोग उन्हें ऐसे प्यार करते हैं जैसे कोई अपना ही हो। भारत सरकार ने महान अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण का एलान किया।

Actor Dharmendra's new restaurant name will be Hee-Man

सोमवार को पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी अवार्ड लेने पहुंचीं। वह स्टेज पर काफी भावुक नजर आईं। सभागार में बैठीं धर्मेंद्र और हेमा की बेटी अहाना देओल भी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं।

Legendary actor Dharmendra awarded Padma Vibhushan-Ahana and hema emotionals

इस मौके के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी देखे जा रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। मालूम हो कि बीते वर्ष 24 नंवबर 2025 को 89 साल की उम्र में महान अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया था।

Dharmendra said on Amitabh's health, my brother will be fine soon

उनके इस दुनिया से जाने के साथ ही हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में पद्म विजेताओं को अवार्ड दिए।

ये भी पढ़ें: Bollywood : अभिनेत्री आशा पारेश को दादा साहब फाल्के अवार्ड

ये भी पढ़ें: नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Hema Malini : ‘हम ऐसे लोग नहीं हैं..’, धर्मेंद्र के बेटों, सनी-बॉबी के साथ रिश्तों पर बोलीं हेमा मालिनी

नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप का निधन