

समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल मीडिया को नकारा नहीं जा सकता है। यह सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है।

बांदा स्थित कार्यालय का उद्घाटन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बांदा में बुधवार को डीएम कालोनी रोड पर स्थित ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल मीडिया में समरनीति न्यूज ने स्थान मजबूती के साथ बना लिया है। यह खबरों के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में ‘समरनीति न्यूज’ आम लोगों के बीच जिस तरह से विश्वनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए पहचान बनाता हुआ आगे बढ़ रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।

अन्य गणमान्य लोग भी रहे मौजूद
इस मौके पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी समरनीति न्यूज की टीम को बधाई दी। सदर विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में विश्वसनीयता बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता के चलते ही समरनीति न्यूज की अपनी अलग पहचान है।
आज बुंदेलखंड में आमतौर पर हर पाठक मानने लगा है कि समरनीति न्यूज में अगर खबर छपी है तो सही ही होगी। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि वह बीते करीब दो साल से समरनीति न्यूज के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं और रेगुलर पाठक हैं। उन्होंने कहा कि वह समरनीति न्यूज के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

बांदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज जैन ने कहा कि समरनीति न्यूज अब किसी पहचान का मोहताज नहीं है, बल्कि बुंदेलखंड में समाचारों को उपलब्ध कराने में तेजी से उभरता सशक्त माध्यम बन गया है।

व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता है। इसके लिए पूरी टीम को धन्यवाद भी। साथ ही उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भीं।

डा. विक्रम ने कहा-खबरों का विश्वनीय प्लेटफार्म
वहीं शहर के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डा. जे विक्रम भी इस मौके पर मौजूद रहे। डा. विक्रम ने कहा वह पिछले दो-ढाई साल से समरनीति न्यूज की खबरों के पाठक हैं और यह कह सकते हैं कि इन खबरों का अपना एक स्तर है। सबसे बड़ी बात विश्वसनीय हैं।
जामां मस्जिद के मुत्वल्ली सादी जमां भी उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि खबरों में जानकारी बहुत ही सटीक और गहरी होती है। इनकी अपनी विशेषता है। खबरें सबसे पहले मिलती हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने फीता काटकर समरनीति न्यूज कार्यालय का उद्घाटन किया। एडिटर मनोज सिंह शुमाली ने प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर समरनीति न्यूज टीम के सभी सदस्य मौजूद रहे। साथ ही व्यवसाई इंदु गुप्ता, बलराम सिंह कछवाह, सुनील कपूर, रमेश पटेल समेत बड़ी संख्या में व्यापारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत
ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई