Saturday, June 20सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking News

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

बांदा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की गई जान, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। मेडिकल कालेज में इलाज भी हुआ, लेकिन जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिसंडा थाना क्षेत्र की घटना जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के बरौली आजम गांव के रामराज की पत्नी ज्योति (24) की जहर खाने से हालत बिगड़ गई। शुक्रवार शाम उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया। ये भी पढ़ें: बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार  वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में उनका एक बेटा है। पति मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। थाना प्रभारी सीपी तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ये भी पढ़ें: ब...
बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

बांदा: ‘डबल मनी’ गैंग का भंडाफोड़ -50 हजार ठगे-नकली साधु समेत 3 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशों पर तिंदवारी पुलिस ने 'डबल मनी गैंग' का भंडाफोड़ कर नकली साधु समेत 3 को गिरफ्तार किया। ये तीनों साधु वेशभूषा में टप्पेबाजी कर लोगों को ठग लेते थे। पुलिस ने तीनों टप्पेबाजों के कब्जे से टप्पेबाजी कर ठगी गई 75.2 हजार की नकदी, अवैध तमंचा, चार पहिया वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया है। रकम दो गुनी करने का लालच और उड़ा लिए 50 हजार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी पुलिस ने साधु भेष धारण कर ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों की पहचान मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पिंगरी निवासी अजय नाथ, गौतमबुद्ध नगर के विररख के नवाब नाथ तथा हरियाणा के पलवल के हसनपुर निवासी गौरव नाथ के रूप में हुई है। फतेहपुर के मनीष साहू ने तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि फते...
बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बांदा में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कहला गांव में बच्चों में फल-बिस्किट और टॉफी वितरण किया। बच्चों को गुब्बारें भी बांटे गए। सभी कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने अपने नेता राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की। कहला गांव में हुआ आयोजन जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी एक अलग पहचान के साथ काम कर रहे हैं। कहा कि राहुल गांधी देशवासियों के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष कर रहे है। ये भी पढ़ें: बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष के होली मिलन समारोह में बरसा गुलाल और फूल देश चाहता है कि वे अब प्रधानमंत्री बनें और देश की बागडौर अपने हाथों में संभालें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणओं के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी रमेश चंद्र कोरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान, ...
आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

आज से बुंदेलखंड में सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा, इन चार जिलों में कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सीएम योगी आज से बुंदेलखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जिलों का दौरा करेंगे। 20 और 21 जून को सीएम योगी बुंदेलखंड में रहेंगे। अपने दो बुंदेलखंड दौरे में सीएम योगी आज शनिवार रात्रि झांसी में विश्राम करेंगे। फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे। यह है सीएम योगी का पूरा कार्यक्रम सीएम योगी राजकीय वायुयान से आज शनिवार सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। लगभग 1 घंटे तक वहां रुकेंगे। मां दतिया के दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया लौटेंगे। ललितपुर में भी कार्यक्रम में होंगे शामिल फिर हेलीकॉप्टर से 11:20 बजे ललितपुर जाएंगे। ललितपुर के तुवन में मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद वहीं मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास ...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीएम योगी का अयोध्या से पहला बयान, पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बीच आज शुक्रवार को सीएम योगी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में पहला बयान भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि हमने एसआईटी गठित की है। जांच में 'दूध का दूध और पानी का पानी' होगा। सीएम योगी ने साफ कहा कि दोषी चाहे कोई हो, वो बचेगा नहीं। मामले में पहला बयान देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ और सख्त संदेश दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, दोषी चाहे कोई भी हो, वो बचेगा नहीं साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत है तो एसआईटी को दे दीजिए। जांच हो रही है। ये भी पढ़ें: उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला मुख्यमंत्री ने कहा कि  15 दिन और रुक जाइये, जांच में सबकुछ साफ हो जाएगा। कहा कि मामले में दोषी चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं ...
यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे

यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शासन ने यूपी के एक खनिज अधिकारी को अवैध खनिज परिवहन मामले में सस्पेंड कर दिया है। जांच के बाद कुशीनगर के खनिज अधिकारी अभिषेक सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। इस कार्रवाई से कुशीनगर समेत अन्य जिलों के खनिज महकमों में भी हड़कंप मच गया है। संबंधित धनराशि की वसूली के भी निर्देश जानकारी के अनुसार, समीक्षा तथा डीएम और वरिष्ठ खान अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई हुई है। जांच में पाया गया कि अवैध खनिज परिवहन के एक मामले में हेरफेर हुई है। ये भी पढ़ें: Sitapur : महिला खनिज अधिकारी से छेड़छाड़, मुख्य आरोपी फरार..3 गिरफ्तार दरअसल, आरोप थे कि चालानों और नोटिसों को खान अधिकारी अभिषेक ने बिना किसी वैध आधार के ही निरस्त किया था। तथ्यों और जांच निष्कर्षों पर खनिज अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। ये भ...
बांदा में अपर परिवहन आयुक्त व एएसपी के निर्देशन में हाइवे सेफ्टी चेकिंग अभियान-बड़ी कार्रवाई

बांदा में अपर परिवहन आयुक्त व एएसपी के निर्देशन में हाइवे सेफ्टी चेकिंग अभियान-बड़ी कार्रवाई

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह और एएसपी शिवराज के निर्देशन में बड़ा वाहन चेकिंग अभियान चला। वाहन चेकिंग के इस अभियान में वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई हुई। ट्रक चालकों को हाइवे सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। व्यापक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। महोखर बाईपास व अन्य जगहों पर कार्रवाई दरअसल, परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने राजमार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। ये भी पढ़ें: बांदा में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों पर IMA ने बांटी पोषण पोटली बांदा में महोखर बाईपास समेत शहर के आसपास कई क्षेत्रों में वाहन चेकिंग की गई। जानकारी के अनुसार, परिवहन विभाग ने 535 वाहनों का चालान किया। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन समेत ती...
बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

बांदा में साइबर ठगी, पुलिस ने वापस दिलाए 1.54 लाख, स्वराज कालोनी-आवास विकास..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में साइबर अपराधियों ने तीन लोगों के बैंक खातों से 1.54 हजार की रकम ठग ली। साइबर ठगी की शिकायत बांदा एसपी पलाश बंसल ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। समय रहते सूचना पर बांदा पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की ठगी की रकम वापस कराई है। उधर, रकम वापस मिलने पर तीनों पीड़ितों ने राहत की सांस ली है। शहर के दो-बबेरू के 1 व्यक्ति को बनाया शिकार पुलिस का कहना है कि बांदा शहर की स्वराज कॉलोनी के दिलीप कुमार अपने फोन से ऑनलाइन डॉक्टर अपॉइंटमेंट ले रहे थे। इसी प्रयास में साइबर अपराधियों ने उन्हें एक फर्जी लिंक भेजा। लिंक भेजकर बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी ली फिर अपॉइंटमेंट प्रक्रिया के नाम पर उनके एकाउंट से 90 हजार हड़प लिए। ठगी का एहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसी तरह शहर की आवास विकास कॉलोनी की नंदिता चौहान भी साइबर ठगी का शिकार हुईं। ...
यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड

यूपी में पत्नी की मौत की खबर सुन कोलकाता में फौजी पति ने की सुसाइड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, उन्नाव: यूपी में हृदय विदारक घटनाक्रम सामने आया है। पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने उन्नाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर महिला के फौजी पति ने कलकत्ता में सुसाइड कर ली। फौजी पति-पत्नी की सुसाइड के इस दुखद घटनाक्रम से परिवार में कोहराम मच गया। फौजी पति-पत्नी की सुसाइड ने सभी को झकझोर दिया। घटना से परिवार व आसपास के लोग भी दुखी हैं। पत्नी ने उन्नाव में तो पति ने कलकत्ता में दी जान जानकारी के अनुसार, उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र में दांदामऊ गांव के शैलेंद्र पांडे (40) भारतीय सेना में तैनात थे। ये भी पढ़ें: यूपी: बीएसए शालिनी श्रीवास्तव गिरफ्तार-शिक्षक सुसाइड केस में थीं फरार इस समय वह कोलकाता में तैनात थे। बताते हैं कि लगभग 12 साल पहले उनकी शादी कानपुर की रहने वाली 38 वर्षीय साधना से हुई थी। परिवार में दो छोटे बच्चे, माता-पिता का साया उठा परिव...
उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

उन्नाव में सीएम योगी ने दी करोड़ों की सौगात और विपक्ष पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नाव: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह 10.30 बजे उन्नाव पहुंचे। यहां भौनीखेड़ा डीह में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने उन्नाव में करोड़ों की सौगात दी। सीएम योगी ने सड़क, शिक्षा, बिजली, पेयजल से जुड़ी 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही 82 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। ये परियोजनाएं 570.32 करोड़ की हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विपक्ष पर काफी तीखा हमला बोला। सीएम योगी बोले-पुरानी सरकारें परिवारों तक रहीं सीमित मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुरानी सरकारें सिर्फ परिवारों तक सीमित थीं। कहा कि कांग्रेस के लिए नेहरू परिवार और सपा के लिए सैफई परिवार ही सबकुछ रहा। सीएम योगी ने कहा कि रामायण में खर व दूषण की तरह कांग्रेस व सपा में माफियाराज चलता था। ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने गौरैया और जुगनू के गायब होने पर जताई चिंता...