Monday, July 6सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

हमीरपुर में दर्दनाक घटना, 3 भाई-बहन की डूबकर मौत-CM Yogi ने दुख जताया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में आज गुरुवार को एक दुखद घटना हो गई। तीन सगे भाई-बहन की तालाब में डूबकर मौत हो गई। एक ही परिवार के तीन भाई-बहन की मौत से कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बिवांर थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के पास स्थित तालाब में नहा रहे तीन बच्चे डूब गए। इनमें दो सगे भाई-बहन थे। ये भी पढ़ें: हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे तीसरा बच्चा भी इसी परिवार का था। एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से परिजन बेहाल हो गए। गांव की पार्वती देवी पत्नी रमेश कुमार की पत्नी गांव के बाहर तालाब...
हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

हमीरपुर में बड़ी घटना, निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत-तीन मलबे में फंसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले में निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 लोग पुल के नीचे दबे हुए हैं। मृतकों में चार लोग बांदा जिले के भूरागढ़ और चिल्ला के रहने वाले हैं। मौके पर आधिकारियों ने पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया है। पुल के नीचे फंसे 3 लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हमीरपुर के मवई जार में हो रहा है पुल का निर्माण दरअसल, हमीरपुर में मवई जार को कुरारा से जोड़ने के लिए पुल का निर्माण कराया जा रहा है। बीती देर रात यह पुल ढह गया। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि पुल किन कारणों के चलते ढहा है। मृतकों में चार बांदा जिले के रहने वाले हैं। वहीं मलबे में फंसे तीन युवक भी बांदा के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुल ढहने से इन लोगों की हुई मौत - लोकेंद्र निषाद (22) निवासी चिल्ला, बांदा। - कुलदीप (20) निषाद निवासी चिल्ला, बांदा। - सा...
बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच

बांदा में सिपाही पर यौन शोषण का मुकदमा-सहायक पुलिस अधीक्षक को जांच

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवती ने सिपाही पवन कनौजिया पर यौन शोषण का मुकदमा लिखाया है। युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर सिपाही पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। साथ ही न्याय की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने जांच के आदेश दिए। एसपी ने पूरे मामले की जांच सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक को सौंपी है। पुलिस ने आरोपी सिपाही पर मुकदमा दर्ज किया है। कालिंजर क्षेत्र से जुड़ी घटना, हमीरपुर में तैनात है सिपाही दरअसल, युवती का आरोप हैं कि सिपाही पवन कनौजिया ने कालिंजर में तैनाती के समय उसे शादी का झांसा दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं आरोपी सिपाही की फोटो फिर कई साल उसका शोषण किया। इतना ही नहीं उससे रुपए और जेवर भी ऐंठ लिए। युवती के सिपाही पर जेवर-नगदी हड़पने के भी आरोप देर शाम आरोपी सिपाही के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज ...
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रिश्वतखोर अधिकारियों पर शासन का सख्त डंडा चला है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रिश्वतखोरी में संलिप्त प्रभारी उपायुक्त उद्योग समेत 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुएअधिकारियों में प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार शामिल हैं। कई बार हो चुकी थीं शिकायतें, अबकी बार नपे इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। निलंबित होने वालों में सहायक प्रबंधक व जिला प्रबंधक भी शामिल हैं। निलंबन की यह कार्रवाई सीडीओ व एडीएम की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद की गई है। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। फाइल खिसकाने के लिए वसूलते थे मोटी रकम शासन ने यह कार्रवाई जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन व पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली पर की है। बताते हैं कि फाइलें खिसकाने के नाम पर ये अधिकारी रि...
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वामी प्रसाद ने एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। कहा कि क्या किसी दूसरे धर्म में 4 या 20 हाथ वाले देवता होते हैं? मौर्य ने इसे पाखंड बताया। कहा कि अन्य धर्मों में ऐसी प्रथाएं नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर भी बोला बड़ा हमला पूर्व मंत्री मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। कहा कि देश को बांटने वाले को सरकार सुरक्षा दे रही है। मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग कर धीरेंद्र शास्त्री ने देशद्रोह का काम किया है। उसे जेल में होना चाहिए। ये भी पढ़ें: यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान मगर उसे भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने कहा कि भजपा संविधान ही नहीं, लोकतं...
Banda: हमीरपुर से बांदा ससुराल आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Banda: हमीरपुर से बांदा ससुराल आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: हमीरपुर से पत्नी से मिलने ससुराल बांदा आए युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। युवक का शव भूरागढ़ इलाके में रेलवे पटरी के किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के विवार थाना क्षेत्र के भुगैचा गांव के शिवप्रसाद उर्फ बबली (24) पुत्र बाबूराम अपनी ससुराल बांदा शहर के कनवारा गांव आए थे। भूरागढ़ के पास मिला युवक का शव शनिवार शाम वह ट्रेन से घर लौट रहे थे। बताते हैं कि भूरागढ़ के पास अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ये भी पढ़ें: बांदा जसपुरा में ईनामी अपराधी एनकाउंटर में गिरफ्तार-पैर में लगी गोली जेब से मिले आधारकार्ड से पहचान कर परिवार को सूचना दी। मृतक के छोटे भाई राजू का कहना है कि शिव प्रसाद ट्रक चालक थे। पत्नी आरती से मिलने ससुराल गए थे। परिवार में पत्नी के अलावा ...
हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा

हमीरपुर: दो मासूम भाई-बहन को सांप ने काटा, दोनों की मौत से कोहराम मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बीती रात एक बेहद दुखद घटना हो गई। दो मासूम सगे भाई-बहन को सांप ने काट लिया। इससे दोनों की ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना इमलिया गांव की है। दोनों बच्चे घर में सो रहे थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। रात में घर में सोते समय हुई घटना बताते हैं कि देर रात सोते समय सांप ने रोहित (4) और बहन काजल (6) को काट लिया। दोनों के रोने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद खुली। आनन-फानन परिजन उन्हें लेकर गांव के एक वैध के पास गए। मगर तबतक दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। राजस्व की टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। ये भी पढ़ें: बांदा: 5वीं शादी की तैयारी में था मंसूर, बेटे ने सीने में मारी दो गोलियां, पुलिस का बड़ा खुल...
चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

चित्रकूट-हमीरपुर: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियों पलटी, मां-बेटे की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। गाड़ी में सवाल मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा जरिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर-134.7 के पास हुआ। चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे मां-बेटे जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के पोरवा के तलविंदर बाजवा अपनी स्कार्पियों गाड़ी से चित्रकूट से पंजाब जा रहे थे। उनके साथ उनकी मां रूपरानी बाजवा भी थीं। बताते हैं कि इसी बीच गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दोनों मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी मयंक चंदेल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने..   https...
हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी

हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुर: बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने आज हमीरपुर जिले में जलकल्याणकारी संस्थानों के औचक निरीक्षण किए। इससे विभागों में हड़कंप मच गया। आयुक्त ने अधीनस्थों से साफ कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली जनहित की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिली तो सख्त एक्शन लिया जाएगा। लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी हमीरपुर की राठ तहसील में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र, बी-पैक्स कुल्हैंडा (पहाड़ीगढ़ी)  का औचक निरीक्षण किया। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय, अस्थायी गौशाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किए। किसानों से बात कर खाद वितरण के संबंध में जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन समय से केंद्र खोलें और पारदर्शिता से खाद वितरण करें। ये भी पढ़ें: यूपी में 11 IPS के तबादले: प्रयागराज के नए पुलिस आयुक्त बने जोगेंदर कुमार ...
हमीरपुर-कानपुर: गर्भवती गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दोनों दरिंदे अब भी फरार

हमीरपुर-कानपुर: गर्भवती गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दोनों दरिंदे अब भी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र में गैंगरेप का शिकार हुई एक गर्भवती पीड़िता ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़िता की हालत शुरू से ही बेहद गंभीर, चिंताजनक बनी हुई थी। वहीं दोनों आरोपी दरिंदे अबतक हमीरपुर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस दोनों आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बताते हैं कि पीड़िता गूंगी थी और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में हुई थी दर्दनाक घटना जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रामबाबू और मुन्नी लाल गर्भवती महिला को घर से उठाकर खेतों में ले गए थे। वहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया था। परिजनों का कहना है कि दोनों आरोपियों ने उसे गर्भनिरोधक गोलियां भी खिलाईं थीं। गंभीर हालत में कानपुर रेफर हुई थी पीड़िता गैंगरेप से गर्भवती पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद दोनों आरोप...