Saturday, October 31सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल 

हमीरपुर हादसे में मारे गए चाचा-भतीजे की फाइल फोटो

समरनीति न्यूज, हमीरपुर: हमीरपुर में आज एक दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब शनिवार दोपहर एक अर्टिगा कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो को गंभीर हालत में उरई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

धनौरी गांव के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मुस्करा थाना क्षेत्र के उपरहंका गांव के रवि यादव का कहना है कि उनके छोटे भाई अरविंद अपने चाचा सर्वेश के साथबाइक से बहन के घर जा रहे थे। रास्ते में धनौरी गांवके पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस

हादसे में बाइक सवार अरविंद और सर्वेश ने मौके पर हीदम तोड़ दिया। कार सवार छतरपुर निवासी मालती, उनके बेटे अर्पित, गौरव, हरि सिंह और कार चालक घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें: झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत  

चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

झांसी में बड़ा हादसा, नदी में एक को बचाने के टक्कर में पांच डूबे, सभी की मौत

चित्रकूट में बड़ी घटना, 3 युवकों की संदिग्ध हालात में मौत-जांच में जुटी पुलिस