
समरनीति न्यूज, बांदा: जमीन के लिए पिता पर गोली चलाने की घटना को लोग भूले नहीं थे कि बांदा में एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ गया। बांदा में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताते हैं कि इस हैवान बेटे ने पिता को बड़ी ही बेरहमी से मारा। घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह चूल्हे पर चाय बना रहे थे। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के बांधापुरवा गांव का मामला

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के बांधापुरवा गांव के मोतीलाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीलम उर्फ नथुवा और छोटा बेटा बउरा है, जो कि मूक-बाधिर है। बताते हैं कि काफी समय से बड़ा बेटा मोतीलाल जमीन को बेचने की जिद कर रहा था।
ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल
पिता इस बात के लिए राजी नहीं थे। शुक्रवार रात नीलम उर्फ नथुआ पिता से इसी बात को लेकर विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपी बेटे ने हंसिया उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।
3 बीघा जमीन बनी वारदात का कारण

बताया जाता है कि सिर और गली पर गंभीर प्रहार के चलते लहूलुहान मोतीलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घर में मौजूद मोतीलाल की पत्नी संपतिया ने पति को खून से लथपथ देखा तो चिल्लाती हुई बाहर को भागीं। इसके बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई।
ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान
सूचना मिलने पर सीओ सिटी सौरभ सिंह और शहर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी नीलम उर्फ नथुआ को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..
बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..
