बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए हैं। इनमें से एक को पुलिस की गोली लगी है। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी हैं। यह कार्रवाई मर्का, शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में हुई है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। इस मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी।
शहर के खाईंपार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बीती 24 जुलाई को दोनों आरोपियों ने एक 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने और उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।
दोनों आरोपी शहर के रहने वाले
दोनों आरोपियों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार निवासी अभियुक्त एजाज पुत्र निजामुद्दीन तथा शहर के खाईंपार चिकवन के नर...









