Wednesday, September 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में छोटे भाई ने बड़े के पेट में मारा चाकू, कानपुर रेफर

बांदा के जसपुरा थाना की फोटो

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे में अपने भाई को चाकू मार दिया। आपसी विवाद में हुई घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। पेट में चाकू मारने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

आपसी कहासुनी में हुई घटना

जानकारी के अनुसार, थाना-कस्बा जसपुरा के रहने वाले पप्पू सिंह का कहना है कि उनका छोटा भाई युवराज नशेबाज है। रात में वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसी बीच किसी बात को लेकर उसका अपने बड़े भाई 32 वर्षीय इतराज से विवाद हो गया।

ये भी पढ़ें: बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम

बात इतनी बढ़ गई कि युवराज ने भाई के पेट में चाकू घोंप दिया। परिवार में घटना से कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बांदा: कालिंजर पुलिस ने नष्ट कराए 7 मुकदमों से संबंधित असलहे और..

वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। उधर, जसपुरा थाना प्रभारी ऋषिदेव सिंह का कहना है कि नशे में एक युवक ने अपने भाई को चाकू मार दिया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग

बांदा: MLC चुनाव की घोषणा होते ही वैश्य समाज ने उठाई आरक्षण की मांग

बांदा के तिंदवारी में दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग ने तोड़ा दम-पुलिस ने खुलवाया जाम