Monday, November 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बांदा पुलिस

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

बांदा: पति की आत्महत्या में पत्नी गिरफ्तार, अनुकंपा पर कर रही थी नौकरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने पति की आत्महत्या में पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पत्नी पर आरोप है कि उसने पति को आत्महत्या के लिए उकसाया है। यह मामला बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र का है। रविवार को पुलिस ने कमासिन ब्लॉक में तैनात महिला लिपिक को पति की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पत्नी को जेल भेजा जा रहा है। पति को आत्महत्या के लिए उकसाया जानकारी के अनुसार, लगभग 5 साल पहले कमासिन ब्लाक में कार्यरत लिपिक संजय श्रीवास्तव ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक के परिजनों ने घटना पर सवाल खड़े किए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: पति पर नशे की दवाई देकर अप्राकृतिक संबंध और तीन तलाक का आरोप-मुकदमा दर्ज इसके बाद उनकी पत्नी रोली उर्फ कांती को अनुकंपा पर नौकरी मिल गई थी। 3 मार्च 2021 को स्व. संजय श्रीवास्तव की बहन सीमांजलि ने भाई की हत्या का आरोप लगाते हु...
बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य पर मुकदमा, अस्पताल में मारपीट मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ अस्पताल में मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की है। पुलिस ने मामले में बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आोपी पहले भी इस तरह की घटना कर चुके हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबेरू स्वास्थ्य केंद्र में मारपीट का मामला जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड महेंद्र सरदार यादव का आरोप है कि जिपं सदस्य अरुण पटेल ने उनसे मारपीट की। पुलिस को बताया कि जिपं सदस्य अपने लगभग 6 साथियों के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां गार्ड ने बताया कि डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं हैं। घटना से स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश गार्ड का कहना है कि इतना सुनते ही जिपं सदस्य ने साथियों संग गार्ड को गालियां बक...
बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

बांदा में थाने से हथकड़ी समेत अभियुक्त फरार-महकमे में हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नाबालिग लड़की को लेकर भागने के मामले का अभियुक्त थाने से हथकड़ी लेकर फरार हो गया। थाने से अभियुक्त के फरार होने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें फरार हुए अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। बिसंडा थाने से फरार हुआ आरोपी जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर निवासी मलखान पुत्र कल्लू यादव को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके उपर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था। ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान  बताते हैं कि लगभग एक महीने पहले वह नाबालिग लड़की को लेकर भागा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश करने की तैय...
बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान

बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: जमीन के लिए पिता पर गोली चलाने की घटना को लोग भूले नहीं थे कि बांदा में एक और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आ गया। बांदा में एक कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। बताते हैं कि इस हैवान बेटे ने पिता को बड़ी ही बेरहमी से मारा। घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह चूल्हे पर चाय बना रहे थे। हत्या की यह वारदात शुक्रवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शहर के बांधापुरवा गांव का मामला जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली के बांधापुरवा गांव के मोतीलाल यादव के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा नीलम उर्फ नथुवा और छोटा बेटा बउरा है, जो कि मूक-बाधिर है। बताते हैं कि काफी समय से बड़ा बेटा मोतीलाल जमीन को बेचने की जिद कर रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-...
बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..

बांदा में बड़ी घटना, बेटे ने पिता को मारी गोली-मामा समेत गिरफ्तार, यह वजह..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पिता-पुत्र के रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जमीनी विवाद में एक बेटे ने अपने मामा के साथ मिलकर पिता को गोली मार दी। गोली उनके कंधे में लगी। घटना से परिवार में कोहराम और इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव निवासी महादेव ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि बीती 28 अक्टूबर की शाम को परिवार में जमीनी विवाद हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा: पैलानी में हादसा, बाइक सवार एक युवक की मौत-दो दोस्त घायल इस दौरान उनके बेटे शिवा ने उनके साले कामता के साथ मिलकर जान से मारने की नियत से उन्हें गोली मार दी। गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घ...
बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

बांदा: जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली करते दो लोगों पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से रसीद बुक तथा कुछ नगदी बरामद की है। चिल्ला थाने के उप निरीक्षक अंश त्यागी का कहना है कि पपरेंदा-पैलानी मार्ग पर अवैध वसूली की शिकायत पर दो युवकों को पकड़ा गया था। चिल्ला थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी एक की पहचान बांदा के सर्वोदय नगर निवासी सौरभ सिंह के रूप में हुई। उसके पास से 2700 रुपए नगद और 11 रसीद बुक मिली हैं। वहीं दूसरी आरोपी की पहचान चिल्ला के अतरहट निवासी सत्येंद्र सिंह के रूप में हुई है। ये भी पढ़ें: बांदा की दुरैड़ी खदान में अवैध खनन! दबंग पड़ रहे सिस्टम पर भारी  पुलिस का कहना है कि दोनों के पास से मिली रसीद बुकों में बांदा जिला पंचायत की खनिज परिवहन शुल्क व अन्य विवरण मिला। एसओ चिल्ला आनंद साहू का कहना है कि दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्...
बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत 

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर में बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना क्षेत्र के दतौरा गांव में मंगलवार शाम शिवबिलास (35) घर में बिजली ठीक कर रहे थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। ये भी पढ़ें: फिर सुर्खियों में बांदा की दुरैड़ी खदान, खनिज विभाग पर उठने लगे सवाल वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव में समोसे की दुकान चलाते थे। मृतक परिवार में पत्नी प्रियंका, दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: जिस सांप ने काटा उसे पकड़कर अस्पताल पहुंचा-लोग हैरान  https://samarneetinews.com/banda-illegal-sand-mining/ https://samarneetinews.com/banda-hospital-snake-b...
बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

बांदा: पूर्व मंत्री का हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार, दो मासूम भाइयों की हत्या का है आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे को एक अन्य आरोपी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिशें दे रही थी। नंदवारा में हुई थी ह्रदय विदारक घटना जानकारी के अनुसार, आज पुलिस ने नरैनी थाना क्षेत्र के नंदवारा में दो सगे मासूम भाइयों की हत्या कर गड्ढे में शव डालने के मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक महेंद्र पाल उर्फ राजू पुत्र सुरेंद्र पाल है। ये भी पढ़ें: बांदा की डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर कल्पना कमल सस्पेंड, अधूरे कार्यों का हैंडओवर पड़ा भारी दूसरा का नाम ओमकार उर्फ शेरा पुत्र अच्छेलाल है। दोनों नंदवारा के ही रहने वाले हैं। महेंद्र पाल के पिता सुरेंद्र पाल पूर्व मंत्री थ...
बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

बांदा: मंत्री रामकेश निषाद का दरोगा के खिलाफ धरना-चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यूपी के जलशक्ति विभाग के राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने अपनी ही सरकार में दरोगा के खिलाफ कोतवाली के बाहर धरना दिया। बताया जाता है कि राज्य मंत्री कार्यकर्ता की पिटाई से नाराज थे। यह धरना चौकी इंचार्ज दीपक सैनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर था। मंत्री के धरने पर होने की जानकारी पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। बताते हैं कि बाद में एसपी पलाश बंसल ने सर्किट हाउस में मंत्री और भाजपा नेताओं को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह है पूरा मामला, इसलिए बिगड़ी बात साथ ही पीड़ित की तहरीर पर दरोगा समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने राज्यमंत्री को बताया कि दोषी चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय चौकी क्...
बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

बांदा में महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे दो स्नैचर गिरफ्तार-दो फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में युवती का मंगलसूत्र छीनकर भागे चेन स्नैचरों को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। दरअसल, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में थाना पुलिस ने दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। दो फरार अभियुक्तों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से दो बाइकें और छीना गया माल बरामद हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने घटना का खुलासा किया है। 19 अक्टूबर को महोखर चौराहे पर हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, बीती 19 अक्टूबर को थाना देहात कोतवाली के महोखर चौराहे पर यह घटना हुई थी। डाडीन पुरवा गांव के उमाशंकर का कहना है कि उनकी बेटी परिवार के सदस्यों के साथ ई-रिक्शा से कालूकुआं चौराहे से अपने घर जा रही थी। CCTV फुटैज से अभियुक्तों तक पहुंची पुलिस इसी दौरान महोखर चौराहे के पास से अपाचे मोटरसाइकिल सवार 3-4 अज्ञात युवकों ने उनकी बेटी से ...