Sunday, September 27सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

आरोप: बांदा में पहले बाइक से गिराया, फिर गोली चलाई-पुलिस ने कही यह बात..

आरोप: बांदा में पहले बाइक से गिराया, फिर गोली चलाई-पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव जारी निवासी महंतू यादव ने एक व्यक्ति पर बाइक से गिराने व फायरिंग का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह रविवार दोपहर गांव से बांदा जा रहे थे। आरटीओ कार्यालय के पास गांव के ही कल्लू ने उनकी बाइक पर लात मारकर गिरा दिया। आपसी रंजिश की बात आई सामने फिर कहासुनी के बीच तमंचे से गोली चलाई। वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने हाथ ऊपर कर दिया। इसलिए गोली हवा में चली। देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे का कहना है कि बाइक टकराने पर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता https://samarneetinews.com/banda-kalinjar-boy-drowns/  ...
जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”

जालौन: राकेश टिकैत बोले-“किसानों की आय नहीं कर्ज बढ़ा”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: किसान नेता राकेश टिकैत ने जालौन में कहा कि "किसानों की आय नहीं, बल्कि कर्ज चार गुना बढ़ा है।" टिकैत जालौन के उरई स्थित मंडी परिषद में विशाल किसान पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों की आथिक स्थिति बदहाल है। ऐसे में सरकार को उनके कर्ज तुरंत माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति इस समय अच्छी नहीं है। सरकार को किसान हित में काम करना चाहिए। बुंदेलखंड के लिए अलग आर्थिक पैकेज की मांग साथ ही बुंदेलखंड के लिए अलग से आर्थिक पैकेज घोषित करना चाहिए। किसान नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। कहा कि आय तो दोगुनी नहीं हुई, लेकिन किसानों का कर्ज जरूर बढ़ गया है। ये भी पढ़ें: UP: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक-RBI के निर्देश, अगले सप्ताह हड़ताल किसान नेता टि...
यूपी: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

यूपी: कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट ने किया बरी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट से सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दुष्कर्म मामले में बड़ी राहत मिली है। लखनऊ बेंच के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की एकल पीठ ने राठौर को आरोपों से बरी कर दिया है। साथ ही निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया है। बताते चलें कि निचली अदालत ने राठौर के खिलाफ आरोप तय किए थे। सीतापुर कोतवाली में जनवरी 2025 में हुआ था मुकदमा शुक्रवार को पारित आदेश में कोर्ट ने कहा है कि मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी राठौर के बीच लंबे समय से सहमति से संबंध होने के संकेत मिलते हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि परिस्थितियां दो विवाहित वयस्कों के बीच लंबे समय से विवाहेतर और सहमति से संबंधों के संकेत कर रही हैं। ये भी पढ़ें: हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी  जनवरी 2025 में सीतापुर कोतवाली में एक महिला ने सांसद र...
UP: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक-RBI के निर्देश, अगले सप्ताह हड़ताल

UP: आज रविवार को भी खुले हैं बैंक-RBI के निर्देश, अगले सप्ताह हड़ताल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): यूपी में आज रविवार को सभी बैंक (Bank) खुले हैं। सामान्य दिनों की तरह आज सभी बैंकों में कामकाज होगा। हालांकि, अगले सप्ताह बैंक सिर्फ 2 दिन खुलेंगे, बाकि 5 दिन बैंकों में हड़ताल रहेगी। बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहेंगी। इसलिए आरबीआई (RBI) के निर्देश पर रविवार को बैंक खुल रहे हैं। ताकि ग्राहक समय रहते अपना कामकाज निपटा सकें। अगले सप्ताह सिर्फ 2 दिन ही कामकाज दरअसल, पांच दिवसीय बैंकिंग और अन्य मांगों को लेकर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अधिकारी व कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर (सोमवार, मंगलवार, बुधवार) तक देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। इन तीन दिनों बैंकों में ताले लटके रहेंगे। ये भी पढ़ें: यूपी में ED ने तेज की जल जीवन मिशन से बनीं टंकियों की जांच, 13 कंपनियों की सूची मांगी 3 दिवसीय हड़ताल के बाद गुरुवार 1 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे। अगले दिन 2 अक्टूबर (शुक...
बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता

बांदा में उफनाते नाले में डूबा 12 साल का शंकर, 24 घंटे बाद भी लापता

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति नयूज, बांदा: बांदा के कालिंजर थाना क्षेत्र में 12 साल का बालक शंकर उफनाते नाले में डूब गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार गोताखोरों के साथ जुटी है। बालक के न मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के लहौरा गांव की है। पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी जानकारी के अनुसार, शाम को बालक शंकर यादव गहरे नाले में डूबकर लापता हो गया। पुलिस गोताखोरों के साथ तलाश कर रही है। 24 घंटे बाद भी बालक का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों का कहना है कि बालक शुक्रवार शाम भैंसों को चराने निकला था। ये भी पढ़ें: बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान उसके साथ गांव के बड़कू और गौरीबाई थे। इसी दौरान नाले से भैंस वापस लाने के प्रयास में डूब गया। कालिंजर के थानाध्यक्ष दारा सिंह का कहना है कि पुलिस और गोताखोरों की टीम किशोर की तलाश में जुटी है। ये भ...
बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान

बांदा में बारिश में ढहा जर्जर मकान, 70 वर्षीय वृद्ध की गई जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते दो दिन से लगातार जारी बारिश में एक दुखद घटना हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार देर रात जर्जर कच्चा मकान ढहने से वृद्ध की मौत हो गई। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय चुन्नी वर्मा बीती रात अपने कच्चे घर में सो रहे थे। देर रात कच्चा मकान मूसलाधार बारिश से ढह गया। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के बेटे का कहना है कि पिता इस उम्र में भी मजदूरी किया करते थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में 6 बेटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश  https://samarneetinews.com/banda-school-closed-heavy-rain/  ...
वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट

वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, प्राइवेट पार्ट पर चोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर चोट और खून के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस को शिष्य के कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है। सूत्रों की माने तो ग्राइंडर पर खून लगा मिला है। कमरे से मिला इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, पुलिस कर रही हर बिंदु पर जांच जानकारी के अनुसार, गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल शिष्य रसिक दुलारी शरण संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे आ गिरे। जबलपुर के रहने वाले 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण निवासी जबलपुर, आश्रम में ही रहते थे। बताया जाता है कि वह आश्रम में अकेले ही रहते थे। गुरुवार शाम चौथी मंजिल पर पहुंचे। अचानक नीचे आ गिरे। बिल्डिंग में रहते हैं 50 अ...
यूपी में ED ने तेज की जल जीवन मिशन से बनीं टंकियों की जांच, 13 कंपनियों की सूची मांगी

यूपी में ED ने तेज की जल जीवन मिशन से बनीं टंकियों की जांच, 13 कंपनियों की सूची मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में ईडी (ED) ने जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियों में कथित गड़बड़ी की जांच तेज कर दी है। साथ ही संबंधित 13 कंपनियों का पूरा लेखा-जोखा तलब किया। सूत्रों का कहना है कि ईडी ने 2019 से लेकर अब तक का रिकाॅर्ड मांगा है। बता दें कि बीते कुछ समय से यूपी में जल जीवन मिशन में बनी पानी की टंकियों के ढहने के मामले चर्चा में रहे हैं। लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत कई जिलों में पानी की नवनिर्मित टंकियों को लोगों ने ढहते देखा। कई जिलों में ढह गई थीं पानी की टंकियां अब इन टंकियों के निर्माण में कथित गड़बड़ियों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की लखनऊ इकाई ने वर्ष 2019 से अब तक पानी की ढहने वाली व रिसाव वाली और असुरक्षित घोषित टंकियों का पूरा लेखा-जोखा यूपी जल निगम (ग्रामीण) से मांगा है। ये भी पढ़ें: जल जीवन मिशन म...
बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश

बांदा में स्कूल बंद, भारी बारिश के चलते DM ने छुट्टी के दिए आदेश

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। 26 सितंबर को मौसम विभाग ने बांदा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बांदा में मौसम अलर्ट को ध्यान में रखते हुए डीएम अमित आसेरी ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में अवकाश के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। 26 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट बताया जाता है कि बांदा में लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसे में जिलाधिकारी ने बच्चों के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें: बांदा विधायक ने पत्नी संग प्रमुख पंडालों में की गणेश आरती, जयकारों की गूंज  बीएसए की ओर से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिनांक 26 सितंबर के लिए अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। बताया जाता है कि मौसम विभाग की ओर से जिले में 26 सितंबर को  बारिश का ...
यूपी में अमित शाह और CM Yogi ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ

यूपी में अमित शाह और CM Yogi ने किया इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। गृहमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कभी अपराध की इंडस्ट्री थी, वाहन चोरी और अवैध कट्टे के उद्योग चलते थे। बोले, डबल इंजन सरकार ने बदली तस्वीर आज उसी उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां-कारखाने चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन डबल इंजन की सरकार से आया है। उत्तर प्रदेश देश-दुनिया के निवेश का प्रमुख केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) के जरिए जिस दिशा में कदम बढ़ाया है, उसने प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। ये भी पढ़ें: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे: राजनाथ सिंह-गडकरी-CM Yogi ने किया शुभारंभ https://samarneetinews.com...