
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा नाबालिग लड़की को लेकर भागने के मामले का अभियुक्त थाने से हथकड़ी लेकर फरार हो गया। थाने से अभियुक्त के फरार होने की जानकारी होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें फरार हुए अभियुक्त की तलाश में जुटी हैं। सीओ बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

बिसंडा थाने से फरार हुआ आरोपी
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर निवासी मलखान पुत्र कल्लू यादव को बिसंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके उपर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप था।
ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान
बताते हैं कि लगभग एक महीने पहले वह नाबालिग लड़की को लेकर भागा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया। अभियुक्त को आज कोर्ट में पेश करने की तैयारी थी। इसी दौरान रात में लगभग 4 बजे आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग गया।
मामले में CO बबेरू ने कही यह बात..
पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। बताते हैं बीती कि बीती रात वह हथकड़ी लेकर भाग गया है। सीओ कृष्णकांत का कहना है कि आरोपी हथकड़ी लेकर भागा है। उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताते हैं कि पुलिस की कई टीमें अभियुक्त की तलाश में लगी हैं।
ये भी पढ़ें: हमीरपुर: दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, पांच लोग घायल
बांदा में कलयुगी बेटे ने पिता की ली जान-जमीन के लिए बन बैठा हैवान
