Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Banda News

बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

बांदा में पूर्व BJP विधायक के गनर से दबंगई-धक्कामुक्की, कालूकुआं चौराहे पर हंगामा-मुकदमा दर्ज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के कालूकुआं चौराहे पर पूर्व बीजेपी विधायक के सरकारी गनर से एक युवक ने जमकर दबंगई की। जमकर धक्कामुक्की करते हुए गालीगलौज की। गाड़ी हटाने को कहने पर युवक गनर से भिड़ गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक गनर को धक्का देता और बदसलूकी करता साफ दिख रहा है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता। खुरहंड के अभिषेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश में पुलिस उधर, पुलिस का कहना है कि इस युवक की पहचान गिरवां के खुरहंड निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ अभि तिवारी पुत्र मायाराम तिवारी के रूप में हुई। पुलिस ने मामले में युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही युवक के साथ मौजूद दो और युवकों के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की है। मामला 9 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल म...
बांदा पुलिस का सफल ऑपरेशन मुस्कान, 14 साल के मासूम को घर पहुंचाया

बांदा पुलिस का सफल ऑपरेशन मुस्कान, 14 साल के मासूम को घर पहुंचाया

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में बांदा पुलिस ने एक और सफल ऑपरेशन को पूरा किया। पुलिस ने एक राह भटके 14 साल के बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। बताया जाता है कि अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक के नेतृत्व में यह कार्रवाई चल रही है। ट्रेन में अकेला जा रहा था बच्चा बताते हैं कि दो दिन पहले आरपीएफ को ट्रेन में यात्रा कर रहे व्यक्ति ने काॅल अकेले बच्चे के यात्रा करने की सूचना दी थी। बच्चे की सुरक्षा को देख चाइल्ड हेल्पलाइन ने बच्चे को संरक्षण में लिया। ये भी पढ़ें: बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार काउंसलिंग में बच्चे ने बताया कि वह कानपुर में अपनी मौसी के पास रहकर पढ़ाई करता है। अपने घर गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन से निकला था। ये भी पढ़ें: बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे मे...
बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

बांदा कोडीन सिरप तस्करी का मास्टरमाइंड अतर्रा का प्रियांशु गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अवैध कोडीन सिरप तस्करी मामले में पुलिस ने फरार मुख्य अभियुक्त प्रियांशु उर्फ किशन को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रियांशु उर्फ किशन पुत्र मुन्ना लाल अतर्रा कस्बे के कुशवाहा मैरिज हाॅल के पास रहता है। STF और बांदा पुलिस ने पकड़ी थी अवैध कोडीन सिरप प्रियांशु उर्फ किशन कोडीन सिरप तस्करी का मास्टर माइंड है। अभी तक फरार था। बताते चलें कि बीती 3 सितंबर को यूपी STF और बांदा पुलिस ने 60 लाख से ज्यादा का अवैध कोडीन सिरप बरामद किया था। एक कार के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था। तभी से प्रियांशु फरार था। संबंधित खबर यहां पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू  https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/  ...
बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

बांदा में बेटी की ससुराल जा रही महिला ने हादसे में दर्दनाक मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मंझिला गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में 55 साल की महिला गोल्ही पत्नी श्यामलाल वर्मा की मौत हो गई। बताते हैं कि वह बेटे सुरेश के साथ बेटी की ससुराल जा रही थीं। बेटी की ससुराल जाते समय हुई दुर्घटना इसी दौरान घटना हो गई। बताया जाता है कि बाइक से गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। अस्पताल में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में महिला लेखपाल सस्पेंड, वीडियो हुआ था वायरल-जांच शुरू https://samarneetinews.com/banda-daily-trains-demand/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/  ...
बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

बांदा से कई ट्रेनों को रोज चलाने की मांग-रेलमंत्री को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सद्भावना सेवा मंच ने कई ट्रेनों के बांदा से दैनिक संचालन तथा यात्री सुविधाओं को लेकर मांग उठाई है। साथ ही रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा है। मंच के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता राजा के नेतृत्व में पदाधिकारी स्टेशन पहुंचे। तुलसी एक्सप्रेस रोजाना करने की भी मांग वहां रेलवे अधिकारियों से मांगों को लेकर अपनी बात रखी। साथ ही यात्रियों के लिए एक बड़ा प्रतीक्षालय बनाने की मांग भी की। मंच के पदाधिकारियों ने तुलसी एक्सप्रेस को रोजाना करने की भी मांग की। रामेश्वरम, हैदराबाद, चेन्नई, और मंगलुरु जैसे दक्षिण भारत के बड़े शहरों के लिए भी ट्रेनों की मांग की। https://samarneetinews.com/banda-ugc-protest/ https://samarneetinews.com/banda-female-lekhpal-suspended/ https://samarneetinews.com/cm-yogi-chitrakoot-flood-visit/  ...
बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

बांदा में UGC बिल के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, राष्ट्रपति को ज्ञापन

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 'सवर्ण स्वाभिमान मंच' के बैनर तले सवर्ण समाज के हजारों लोगों ने सड़क पर उतरकर UGC बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग भी की। जिलाधिकारी को सौंपा 3 सूत्रीय ज्ञापन सवर्ण समाज के लोग नारेबाजी करते हुए बांदा कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। वहां राष्ट्रपति को संबोधित 3 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा। इस दौरान पुलिस ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। दरअसल, प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगों में यूजीसी बिल की वापसी, मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा तथा सवर्ण आयोग गठित करना शामिल रहीं। ये भी पढ़ें: बांदा: 40 साल बाद जब स्कूल लौटे देवराज सिंह, नम आंखों से शिक्षकों का किया सम्मान बसपा नेता जयराम सिंह (बछेउरा) ने कहा कि सरकार हमारा भाईचारा खत्म करना चाहती है। कहा कि यूजीसी बिल वापसी की मांग क...
बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर हवन-पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस लाइन में जन्माष्टमी पर भक्ति और उल्लास का अनोखा रूप देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने विधिवत पूजा-अर्चना की। बांदा वासियों और पुलिस परिवार के लिए मंगल कामनाएं कीं। बच्चों और बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिभागी बालिकाओं को पुलिस अधिकारियों ने प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीआईजी राजेश एस, जिला जज श्रीमती अल्पना, डीएम अमित आसेरी, एसपी पलाश बंसल, एएसपी शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टाक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस पावन पर्व पर पुलिस लाइन को आकर्षक ढंग से सजाया गया। विशेष आकर्षण बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य...
बांदा में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या, पति और बेटे पर हमला-पुलिस जांच में जुटी

बांदा में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या, पति और बेटे पर हमला-पुलिस जांच में जुटी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दिनदहाड़े एक महिला की धारदार हथियारों से हमलाकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं महिला के पति और बेटे को भी हमलावरों ने कुल्हाड़ियों से हमला कर घायल कर दिया। बताते हैं कि गोबर डालने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा का मामला एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा फकीरा डेरा मेंशुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। बरेहटा के राजबहादुर निषाद (50) का बेटा दिव्यांश (11) गोबर डालने गया था। ये भी पढ़ें: बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार  वहां उनके छोटे भाई रामबहादुर ने बच्चे को गोबर डालने से रोकते हुए भगा दिया। इसी बात को...
बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

बांदा में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दुखद घटना सामने आई है। कमासिन थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में एक युवक की सांप के काटने से मौत हो गई। घटना के समय युवक मोबाइल चार्ज कर रहा था। आज सुबह मेडिकल कालेज में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कमासिन के राजघाट गांव में घटना जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजघाट गांव के राम लखन के रूप में हुई है। मृतक के पिता चंद्रशेखर का कहना है कि उनका बेटा घर में मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। ये भी पढ़ें: बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे लेकर बांदा मेडिकल काॅलेज पहुंचे। वहां उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बांदा में STF की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की अवैध कोडीन सिरप पकड़ी, 4 तस्कर गिरफ्तार   htt...
बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

बांदा सरस्वती शिशु मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियां

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (केनपथ) में कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। स्कूली बच्चों ने भगवान कृष्णा की लीलाओं को सुनकर आनंद उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राम प्रताप मिश्र उप प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गुप्ता (वरिष्ठ आचार्य) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा शिशु व प्रथम के छात्रों ने श्री कृष्ण-राधा रानी का रूप धारण कर सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। अनेक छात्रों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं सुनाई गईं। इस अवसर पर मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आचार्यों ने भी कृष्ण भगवान से जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाईं। उप प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fai...