Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह ने बढ़ाया सियासी तापमान, तिंदवारी में खलबली

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा तिंदवारी के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। इसकी वजह पूरे क्षेत्र में उनकी जबरदस्त सक्रियता और वाॅलपेंटिंग है। सियासी गलियारों में लोगों के बीच दलजीत सिंह इस समय बेहद चर्चा में हैं। क्यास लगाए जा रहे हैं। वैसे भी बांदा में 2027 के चुनावों को लेकर राजनीतिक पूरी तरह से गरमाई हुई है। कद्दावर नेता माने जाते हैं दलजीत सिंह बांदा की तिंदवारी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक दलजीत सिंह की क्षेत्र में सक्रियता सियासी तापमान बढ़ा रही है। दरअसल, पूरे तिंदवारी क्षेत्र में पूर्व विधायक की वाॅल पेंटिंग काफी सुर्खियों में हैं। क्षत्रिय बाहुल्य तिंदवारी विधानसभा से दलजीत सिंह 2012 में विधायक रह चुके हैं। वह क्षेत्र के कद्दावर नेता माने जाते हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी! दरअसल, दलजीत...
बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह का मुफ्त नेत्र शिविर- चित्रकूट भेजे गए मरीज

बांदा: पूर्व MLA दलजीत सिंह का मुफ्त नेत्र शिविर- चित्रकूट भेजे गए मरीज

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के तिंदवारी क्षेत्र में कानाखेड़ा में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। यह शिविर पूर्व विधायक दलजीत सिंह की ओर से आयोजित किया गया। आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजे गए मरीज शिविर में सैकड़ों लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। साथ ही निःशुल्क चश्में भी वितरित किए गए। इतना ही नहीं मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को ऑपरेशन हेतु चित्रकूट स्थित जानकीकुंड भी भेजा गया। ये भी पढ़ें: बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान  https://samarneetinews.com/political-temperature-rises-in-tindwari-over-former-mla-daljitsinghs-wall-painting/  ...
बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?

बांदा: MP से सैकड़ों ओवरलोड खनन ट्रकों की रोज एंट्री, आखिर किसका संरक्षण?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ओवरलोडिंग सिंडीकेट का बड़ा खेल यूपी-एमपी बाॅर्डर पर चल रहा है। सैकड़ों की संख्या में बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की मध्य प्रदेश से यूपी में एंट्री हो रही है। इससे यूपी सरकार को कई तरह से नुकसान पहुंच रहा है। यूपी की सड़कें बर्बाद हो रही हैं। सरकार को राजस्व का भारी घाटा हो रहा है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग एंट्री पर लगाम नहीं कसी जा सकी। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में रोज एमपी से सैकड़ों खनन के ओवरलोड ट्रकों की एंट्री हो रही है। बिना बड़े संरक्षण के संभव नहीं यह बड़ा खेल दरअसल, बांदा के गिरवां, मटौंध और कालिंजर थाना क्षेत्रों में मध्य प्रदेश का बाॅर्डर पड़ता है। इन क्षेत्रों से दिन ढलते ही बालू लदे ओवरलोड ट्रकों की एंट्री धड़ल्ले से शुरू हो जाती है। सूत्रों का कहना है कि मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के दलाल जावेद और हिमांशू मीणा जैसे नाम पूरे सिस्टम पर...
UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

UP IAS Transfer: यूपी में दो आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। तबादला सूची के अनुसार, भवानी सिंह खंगारौत को अब गन्ना आयुक्त बना दिया गया है। वहीं मिनिष्ती एस को सचिव वित्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये भी पढ़ें: गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन ये भी पढ़ें: यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश? https://samarneetinews.com/up-police-leave-cancelled-dgp-order/  ...
बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच

बांदा शहर: अनुज का शव पुलिस चौकी के सामने रखकर लगाया जाम, नए सिरे से होगी जाँच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में नुनिया मोहला मोहल्ले के निवासी लापता 13 साल के मासूम अनुज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला आज तूल पकड़ गया। मृतक बालक के परिजनों व पड़ोसियों ने शव को बलखंडीनाका पुलिस चौकी के सामने रखकर जाम लगा दिया। ये लोग मृतक बालक की मौत की निष्पक्ष और सही जांच की मांग कर रहे थे। लोग बोले, बालक की हुई हत्या! लोगों का कहना था कि बालक की हत्या की गई है। दरअसल, बालक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण डूबना बताया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि दो दिन लापता रहने के बाद उसका शव मिला। परिजन उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी! जाम लगने से चौकी पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात...
गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन

गोरखपुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, बाबा गोरखनाथ के किए दर्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस समय गोरखपुर में हैं। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन किए। इस मौके पर गोरक्षपीठाधीश्वर और यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री रहे मौजूद सीएम योगी ने उन्हें अंगवस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी, केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। मंदिर और आसपास सुरक्षा बेहद सख्त रही। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। ये भी पढ़ें: दिल्ली पहुंचे CM Yogi, पीएम मोदी और नितिन नवीन से मुलाकात https://samarneetinews.com/cm-yogi-pm-modi-delhi-meeting/  ...
यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?

यूपी में पुलिस की छुट्टियां रद्द, जानिए कब से कब तक लागू रहेगा आदेश?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी पुलिस के जवानों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। ऐसा दीपावली और छठ समेत सभी त्योहारों को देखते हुए किया गया है। जानकारी के अनुसार, सरकार ने 5 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक उत्तर प्रदेश के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया है। पुलिस मुखिया ने जारी किए आदेश इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डीजीपी राजीव कृष्ण ने आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुखिया के निर्देश में कहा गया है कि सामान्य परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। ये भी पढ़ें: यूपी में दर्दनाक हादसा, 6 बच्चों को बोलेरो ने रौंदा, 2 की मौत- 4 गंभीर केवल अपरिहार्य और विशेष परिस्थितियों में ही संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को छुट्टी दी जाएगी। डीजीपी राजीव कृष्ण की ओर से सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ये भी पढ़ें: विवादों में धीर...
बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी!

बांदा में बड़ा सियासी धमाका: संजीव अवस्थी कांग्रेस से ठोकेंगे दावेदारी!

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में बड़ा सियासी धमाका होने वाला है। पुराने कांग्रेसी नेता संजीव अवस्थी बांदा सीट से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। यह संजीव अवस्थी का मास्टरस्ट्रोक साबित हो सकता है। इस संभावना को लेकर बांदा-बुंदेलखंड की सियासत में अंदरखाने राजनीतिक गरमाहट आ गई है। इसकी वजह है कि संजीव पुराने कांग्रेसी होने के साथ ही धन-बल से मजबूत और पकड़ वाले नेता हैं। दावेदारी को लेकर कही यह बात चर्चा है कि अगर संजीव अवस्थी बांदा से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरते हैं तो राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।बताते चलें कि बुंदेलखंड की राजनीति में बांदा सदर सीट-235 और तिंदवारी विधानसभा सीट-232 काफी चर्चा में हैं। इन दोनों सीटों पर अबकी बार मुकाबले भी कांटे के होने की संभावना है। सदर सीट पर कई कद्दावर चेहरे मैदान में उतरने को बेताब हैं। ये भी पढ़ें: बांदा 2027: विशंभर निषाद ने खोले च...
बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

बांदा में घर से नाराज 17 साल की किशोरी टावर पर चढ़ी, पुलिस ने उतारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो बहनों के बीच आपसी घरेलू कहासुनी में बड़ी घटना सामने आई है। बहन से झगड़ा करने के बाद घर से निकली 17 साल की किशोरी बुधवार सुबह केन नदी के पास हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़कर बैठ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे समझाकर नीचे उतारा। रात में बेटी के गायब होने पर चिंतित पिता ने एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखा दी थी। हालांकि, आज किशोरी के मिलने पर पिता का आरोप गलत साबित हुआ। कई घंटे समझाने के बाद पुलिस ने उतारा सीओ सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार, मटौंध थाना क्षेत्र के पहाड़िया भूरागढ़ गांव के राजकुमार निषाद की बेटियों दीपिका और काजल में मंगलवार को झगड़ा हो गया। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका ...
बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

बांदा शहर में 13 साल के अनुज का केन नदी में मिला शव, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर के रहने वाले एक बालक अनुज का शव केन नदी से बरामद हुआ है। बालक बीते 2 दिन से लापता था। आसपास से लोग हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। माता-पिता की पहले हो चुकी मौत जानकारी के अनुसार बांदा शहर के कटरा स्थित नूनिया मोहल्ले में रहने वाले अनुज (13) का शव केन नदी से बरामद हुआ। इलाके में सनसनी सी फैल गई। सोमवार रात 8 बजे से बालक लापता था। आसपास के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। बताते हैं कि बालक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह अपने छोटे भाई के साथ रहा करता था। मोहल्ले के लोग ही दोनों भाइयों के खाने-पीने में मदद करते थे। ये भी पढ़ें: बांदा: अतर्रा में सपा नेता पर फायरिंग, दो घायल-जांच में जुटी पुलिस मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि वह कभी केन नदी में नहाने...