Thursday, June 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा 2027: तिंदवारी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की वॉल पेंटिंग से बढ़ा सियासी तापमान

temperature rises in Banda Tindwari over former MLA DaljitSingh's wall painting

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: बांदा में पूर्व विधायक दलजीत सिंह को लेकर सियासी तापमान अचानक बढ़ गया है। दरअसल, ऐसा उनकी वाॅल पेंटिंग की चर्चाओं के कारण है। पूर्व विधायक की वाॅल पेंटिंग से बांदा के सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सियासी तापमान काफी हाई हो गया है। क्षत्रिय और निषाद बाहुल्य आबादी वाली तिंदवारी विधानसभा से दलजीत सिंह 2012 में विधायक रहे हैं।

खुद के जनाधार-वोट बैंक वाले नेता हैं दलजीत

दरअसल, दलजीत सिंह तिंदवारी के जनाधार वाले नेता हैं, जो हर वर्ग में अपना खुद का वोट बैंक रखते हैं। तिंदवारी क्षेत्र में सभी वर्गों और समाज के लोगों में उनकी गहरी पैठ है। हर वर्ग के लोगों में लोकप्रिय और निर्विवादित नेता माने जाते हैं।

चुनाव का सपना संजोय बैठे नेताओं में हलचल

temperature rises in Banda Tindwari over former MLA DaljitSingh's wall painting

शायद यही वजह है कि क्षेत्र के हर दल के नेताओं में उनकी वाॅल पेंटिंग को लेकर इस समय काफी चर्चा है। खासकर ऐसे नेताओं में जो 2027 में चुनाव लड़ने का सपना संजोय बैठे हैं। वाॅल पेंटिंग को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि क्या यह पूर्व विधायक की 2027 की चुनावी तैयारियां हैं?

हर वर्ग में गहरी पकड़ रखते हैं पूर्व विधायक

इतनी चर्चाएं इसलिए भी हैं क्योंकि पूर्व विधायक दलजीत सिंह तिंदवारी क्षेत्र में सभी वर्गों के बीच गहरी पकड़ रखते हैं। खासकर क्षेत्र के युवाओं के बीच पूर्व विधायक काफी लोकप्रिय हैं। वाॅल पेंटिंग राजनीतिक लोगों के साथ-साथ आम लोगों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: ‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद 

‘हित अनहित पसु पच्छिउ जाना..’ मुख्यमंत्री योगी की यह फोटो खूब की जा रही पसंद

बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’