Monday, June 1सही समय पर सच्ची खबर...

Bijnor: सीएम योगी बोले-‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं’

bijnor-cmyogi-said-duplicity-on-cows-and-stabbing-in-friendship-willnot-tolerated
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर पहुंचे। वहां सीएम योगी ने पाकिस्तान से विस्थापित 1645 परिवारों एवं पूर्व सैनिकों को भूमिधरी अधिकार पत्र बांटे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने बड़ा बयान दिया। बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी ने दो टूक कहा कि ‘गाय पर दोगुलापन और दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘गाय को हम माता मानते हैं पशु नहीं’

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग करने वाले मौलानाओं पर कड़ा प्रहार किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आजकल मौलाना-मौलवी गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग करते देखे जा रहे हैं।

bijnor-cmyogi-said-duplicity-on-cows-and-stabbing-in-friendship-willnot-tolerated

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए घोषणा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि मां और बेटे के रिश्तों को घोषित करने की क्या जरूरत है? मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ‘गाय हमारी माता है और यह जन्म-जन्मांतर का नाता है।’

ये भी पढ़ें: ‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

सीएम योगी बोले कि गाय को हमने माता माना है पशु नहीं। मुख्यमंत्री ने मौलानाओं की मांग पर कहा कि इसी को दोगुलापन कहा जाता है। इनके मुंह में कुछ और काम कुछ और कर रहे हैं।

‘पाकिस्तान-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर नहीं बोलते’

सीएम योगी ने इशारों में गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्य हत्याकांड पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। अगर कोई बाप अपनी नालायक औलाद को नहीं समझा पा रहा है तो वह गलती कर रहा है।

ये भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी मौलाना या मौलवी पाकिस्तान या बांग्लादेश की निंदा नहीं करता। चाहे वहां हिंदुओं पर कितना भी अत्याचार क्यों न हो।

ये भी पढ़ें: यूपी में भाजपा ने 5 जिलाध्यक्ष किए घोषित, वाराणसी में रामसकल और गोरखपुर में रमेश प्रसाद..

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन जरूरी है। बिजनौर महाभारत की धरती है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी, गुलाबो देवी और अन्य नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: ध्यान रखिए! आज यूपी के इन जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट.. 

‘कयामत तक बाबरी नहीं बन पाएगी’, सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

ध्यान रखिए! आज यूपी के इन जिलों में आंधी-गरज का अलर्ट..