
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को यूपी के शेष बचे 5 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इन पांच में भाजपा के अंबेडकरनगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर और देवरिया के जिलाध्यक्ष शामिल हैं। बताते चलें कि इन जिलाध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से इंतजार था।
देवरिया में काली प्रसाद, गोरखपुर में रमेश गुप्ता
नए जिलाध्यक्षों में दिलीप देव पटेल को अंबेडकरनगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर, काशी नाथ सिंह को चंदौली तथा काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश भाजपा अपने प्रदेश संगठन में भी जल्द परिर्वतन की घोषणा कर सकता है। आज घोषित पांच जिलाध्यक्षों में भाजपा की रणनीति सपा के पीडीए से प्रभावित नजर आई है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव का पत्र बांदा के नाम..पर्यावरण के नक्शे पर बांदा को बचाने के लिए पूर्व CM की एकजुटता की अपील
बीजेपी ने चार प्रदेशों के अध्यक्ष बदले, इन नए के नामों का ऐलान..
कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति
सहारनपुर: सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर, पूर्व मंत्री समेत 25 अन्य भी आरोपी
