Wednesday, September 9सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में संघ-भाजपा मंथन, 2027 में बुंदेलखंड की खोई सीटें पाने की रणनीति

Sangh-BJP brainstorming session in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में संघ-भाजपा का 2027 के चुनावों पर गहन मंथन हुआ। संघ-भाजपा के दिग्गजों ने मंथन कर बुंदेलखंड की खोई सीटों को वापस पाने की रणनीति पर भी चर्चा की। संघ के दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संगठन के बड़े नेताओं ने 2027 के चुनावों को लेकर रणनीति बनी।

संघ-भाजपा की अहम बैठक में सीएम योगी भी

2024 की हार को ध्यान में रखते हुए 2027 के लिए नया रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का मंत्र भी दिया गया। पार्टी में आंतरिक कलह को खत्म करने और खोई सीटों को वापस पाने पर जोर रहा।

ये भी पढ़ें: 2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक

नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल सनातन धर्म विद्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में सीएम योगी भी शामिल हुए। दरअसल, यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर खास है। इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल पर फोकस रहा।

बुंदेलखंड में भाजपा को खोनी पड़ी थीं कई सीटें

साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी और जमीनी फीडबैक पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अंदरूनी कलह के चलते कई सीटें खोनी पड़ी थीं।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

खासकर बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, जालौन और फतेहपुर सीटें भारतीय जनता पार्टी के हाथ से निकल गईं थीं। स्थितियों को ध्यान में रखते हुए आज की बैठक में मंथन हुआ।

खासकर बुंदेलखंड में पार्टी अपने नुकसान को लेकर नए सिरे से मंथन कर रही है। साथ ही अपनी खोई सीटों पर दोबारा जीत की रणनीति बना रही है।

ये भी पढ़ें: क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार? 

बुंदेलखंड : क्या निकाय चुनाव भी सीएम योगी के भरोसे..?

क्या पंडित धीरेंद्र शास्त्री बनेंगे बुंदेलखंड में हिंदुत्व की राजनीति के खेवनहार?

2027 से पहले यूपी की राजनीति में ‘जातिवाद’ की एंट्री! राजपूतों के बाद BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक