Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: UP politics

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा  https://samarneetinews.com/banda-trend-fair-women-talent/...
‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..

‘बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान’, अखिलेश यादव का पलटवार, मायावती पर भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सीएम योगी और बसपा सुप्रीमो पर बड़ा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए को पाकिस्तान बताते हैं, 'ऐसे तो बीजेपी का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान हो जाएगा।' पत्रकार वार्ता में सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा और मुख्यमंत्री पीडीए से पूरी तरह से घबराए हुए हैं। इसीलिए पीडीए की परिभाषा बदलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आजकल बच्चों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे हैं। योगी और मायावती पर भी बड़ा हमला चुनाव बाद उनके पास यह सबकुछ करने के लिए काफी समय रहेगा। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। समाजवादी सरकार में प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। अखिलेश यादव बोले कि भाजपा सपा के संसदीय दल में तोड़फोड़ नहीं कर पाई। इसकी वजह है कि हमारे परिवार के ही पांच सदस्य सांसद...
यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

यूपी भाजपा की कमान अब विनोद तावड़े के हाथों, लंबे समय बाद मिला प्रभारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी भाजपा को लंबे समय बाद प्रदेश प्रभारी मिला है। केंद्रीय नेतृत्व ने पार्टी नेता विनोद तावड़े को यूपी भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया है। 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे संगठन में बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।  जगदीश पटेल सह प्रभारी भाजपा  संगठन में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं जगदीश ईश्वर भाई पटेल को उत्तर प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि नए पदाधिकारियों के सामने अब भाजपा के प्रदेश संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी है। ये भी पढ़ें: यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला https://samarneetinews.com/mayawati-expels-antu-mishra/  ...
यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में एक बड़ा मामला सामने आया है। यूपी में बीजेपी की नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। वह दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी से निर्वाचित हुई थीं। फिरोजाबाद में एका नगर पंचायत अध्यक्ष माया देवी को सोमवार को शासन ने बर्खास्त कर दिया है। बताया जाता है कि माया देवी पर पहली बार निर्वाचन के बाद दूसरे पक्ष ने नामांकन में उम्र छिपाने का आरोप लगाया था। हाई कोर्ट पहुंचा था यह मामला इसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। जांच में माया देवी पर उम्र छिपाने के लगे आरोप सही साबित हुए। उनकी उम्र 30 वर्ष से 9 महीने कम पाई गई। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर हाई कोर्ट के आदेश पर शासन ने माया देवी को बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए। ये भी प...
यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची..

यूपी बीजेपी ने क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों का किया ऐलान, यहां देखें पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने संगठनात्मक मजबूती के लिए काम शुरू कर दिया है। आज यूपी बीजेपी ने क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस सूची के तहत 6 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। शंकर सिंह लोधी को कानपुर का दायित्व सूची के अनुसार, शंकर सिंह लोधी को कानपुर क्षेत्र, रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में अभिजात मिश्रा को गोरखपुर और रमेश सिंह को काशी का दायित्व सौंपा गया है। पूरी सूची पढ़ने के लिए यहां देखें.. ये भी पढ़ें: यूपी बीजेपी में प्रभारी मंत्रियों में बदलाव, नए जिला प्रभारियों की सूची पढ़ें.. ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव  https://samarneetinews.com/akhilesh-yadav-pda-pa...
UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राय ने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेजा है। पार्टी में इस बात की चर्चा.. बताया जाता है कि जयंत चौधरी ने कुछ दिन पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को जिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी दी थी। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर बताते हैं कि इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष असहज थे और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रामाशीष राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव वह लगभग ...
यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बलिया की रसड़ा विधानसभा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। वह लगातार 3 बार से विधायक थे। यूपी की राजनीतिक में अलग पहचान रखते थे। कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित उनके निधन से पूर्वांचल ने एक प्रभावशाली नेता खो दिया है। साथ ही विधानसभा में बसपा की मौजूदगी भी अब खत्म हो गई है। वह बसपा के इकलौते विधायक थे। बताते चलें कि विधायक उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ये भी पढ़ें: यूपी में 13 IAS के तबादले, बरेली-प्रयागराज समेत कई मंडलायुक्त बदले, पढ़ें पूरी सूची  ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव https://samarneetinews.com/akhilesh-yadav-pda-pandit-viral-statement/  ...
यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यूपी विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा की कार्यवाही आज बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गई। सदन में आज लगातार हंगामा होता रहा। हंगामे के बीच सदन में महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा के ही पास हो गए। हंगामे के बीच महत्वपूर्ण विधेयक पास संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की मांग उठाई। इसपर सभापति ने सहमति दी। बताते चलें कि यूपी विधानसभा में स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। पेपर लीक मुद्दे पर शून्य काल में चर्चा में जमकर हंगामा हुआ। ये भी पढ़ें: यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित  https://samarneetinews.com/up-monsoon-session-adjourned/  ...
यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

यूपी मानसून सत्र: पहले ही दिन हंगामा-कार्यवाही कल तक स्थगित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मानसून सत्र के पहले ही दिन जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद मानसून सत्र की कार्यवाही को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सत्र की शुरूआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से कहा कि बीते 8 वर्षों में सरकार ने 6 करोड़ से ज्यादा लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाकर उनके जीवन को बदलने की कोशिश की है। सीएम योगी ने कहा, यह माह काफी अहम सीएम योगी ने कहा कि यह महीना खेती, स्कूलों में एडमिशन, सावन का पवित्र महीना, कांवड़ यात्रा के नजरिए से काफी अहम है। उधर, श्रीराम मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने सदन में जोरदार हंगामा किया। समाजवादी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया। वहीं नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जवाब देने के लिए खड़े हुए। नारेबाजी करते वेल में पहुंचे सपा सदस्य सपा सदस्यों ने वेल म...
क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?

क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: यूपी में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दल कमर कस चुके हैं। बांदा की दो सीटें अभी से हाॅट सीट बन रही हैं। इनमें से एक तिंदवारी विधानसभा 232 है। कुछ ही दिन पहले सपा महासचिव विशंभर निषाद ने तिंदवारी क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यालय खोला है। इससे अचानक इस सीट पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जनसंपर्क कार्यालय ने बढ़ाईं राजनीतिक सरगर्मियां बताते चलें कि इस सीट से मौजूदा समय में बीजेपी के रामकेश निषाद विधायक हैं। वह 2022 में सपा के बृजेश प्रजापति 28,425 वोटों के अंतर से हराकर चुनाव जीते थे। इसके बाद राज्यमंत्री बने। निषाद बाहुल्य सीट तिंदवारी, दोनों निषाद नेता लेकन अबकी बार मंत्री रामकेश निषाद का मुकाबला सपा नेता विशंभर निषाद से है। यही वजह है कि निषाद बाहुल्य इस सीट पर चुनावी माहौल अभी से गर्म है। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि अगर यह दोनो...