Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

बांदा में सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है।

राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा 

बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा