Thursday, September 17सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Satish Mahana

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा  https://samarneetinews.com/banda-trend-fair-women-talent/...
बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रहे। तीनों बड़े नेता हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां से कार से सभी महुआ गांव पहुंचे। परिजनों से शोक संवेदनाएं की व्यक्त महुआ में भाजपा नेता चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचकर शोककुल परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि https://sam...
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना से संक्रमित, कुल 14 मंत्री अबतक..

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री महाना भी कोरोना से संक्रमित, कुल 14 मंत्री अबतक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुर : कोरोना संक्रमण का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सरकार के मंत्री भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। यूपी सरकार के कोरोना से संक्रमित होने वाले वह 14वें मंत्री हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद औद्योगिक विकास मंत्री महाना ने ट्वीट करते हुए दी। वहीं यूपी के दो कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें एक अमरोहा के रहने वाले पीडब्ल्यूडी मंत्री चेतन चौहान हैं और दूसरी कानपुर की रहने वाली कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण हैं। लखनऊ आवास में क्वारंटाइन उन्होंने हाल में अपने संपर्क में आए लोगों से अपनी कोरोना जांच कराने की अपील की है। साथ ही लिखा है कि फिलहाल वह अपने लखनऊ स्थित सरकारी आवास में होम क्वारंटाइन रहेंगे। उनके स्टाफ के 3 अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित मिले हैं। बत...