Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी पॉलिटिक्स

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

बांदा: सतीश महाना के खिलाफ कांग्रेसियों ने दी पुलिस को तहरीर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेसियों ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही महाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। कांग्रेसियों ने विधानसभा अध्यक्ष पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाया है। राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला जानकारी के अनुसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कोतवाली पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष लालू दुबे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में Trend Fair, महिलाओं ने दिखाया टैलेंट का जलवा  https://samarneetinews.com/banda-trend-fair-women-talent/...
यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

यूपी पाॅलिटिक्स: मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को बसपा से निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को पार्टी से निकाल दिया है। अंटू मिश्रा पर पार्टी विरोध गतिविधियों में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं। एक्स एकाउंट पर दी जानकारी इसकी जानकारी खुद मायावती ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर दी। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को तत्काल पार्टी से निकाला जा रहा है। उन्हें पार्टी विरोधि गतिविधियों में शामिल होने के कारण पार्टी से निकाला गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट.. https://samarneetinews.com/up-7-pcs-officers-transfer/  ...
UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

UP Politics: रालोद को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जयंत चौधरी को बड़ा झटका लगा है। आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राय ने अपना इस्तीफा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी को भेजा है। पार्टी में इस बात की चर्चा.. बताया जाता है कि जयंत चौधरी ने कुछ दिन पहले कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की थी। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष को जिला इकाइयों के गठन की जिम्मेदारी दी थी। ये भी पढ़ें: यूपी: बसपा MLA उमाशंकर सिंह का निधन, पार्टी में शोक की लहर बताते हैं कि इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष असहज थे और आखिरकार उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि रामाशीष राय पूर्वी उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। ये भी पढ़ें: जनेश्वर मिश्र जयंती: छोटे लोहिया के बहाने अखिलेश यादव का ‘पंडित’ दांव वह लगभग ...
UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

UP BJP: 2027 में मौजूदा भाजपा विधायकों की दावेदारी आसान नहीं, देनी होगी अग्नि परीक्षा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा के मौजूदा विधायकों के लिए टिकट की दावेदारी आसान नहीं होगी। पार्टी विधायकों को दोबारा टिकट के लिए बड़ी अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। लोकसभा में हार के बाद 2027 के विधानसभा चुनावों को बड़ी चुनौती मानकर चल रही भाजपा टिकट देने से पहले सभी विधायकों को जनता की कसौटी पर अच्छे से परखेगी। सच तो यह है कि जनता में विधायकों की छवि और उनका कामकाज परखने का काम पार्टी ने शुरू भी कर दिया है। चुनावी मोड से पहले विधायकों को कसौटी पर कसेगी पार्टी दरअसल, यूपी में लगातार दो बार सरकार बनाने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक की तैयारी में है। इसके लिए जरूरी है कि चुनावी समर में उन्हीं को मैदान में उतारा जाए, जो जीत की काबलियत रखते हों। सरकार और भाजपा चुनावी मोड पर आने से पहले मौजूदा विधायकों के बारे में पूरा ब्योरा इकट्ठा करना चाहते हैं। टिकट वितरण ...
क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

क्या बांदा से छिनेगा मंत्री का ताज ? लोकसभा से पहले बड़े बदलाव की सुगबुगाहट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो चुके हैं। वहीं सत्ताधारी दल भाजपा विपक्षियों चुनौतियों को देखते हुए काफी सावधानी बरत रही है। संगठन के कील-कांटे दुरुस्त करने के बाद मंत्रीमंडल विस्तार भी कुछ ही घंटों में हो सकता है। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि लोकसभा चुनाव से पहले जातीय समीकरणों को देखते हुए बीजेपी बड़ा बदलाव कर सकती है। फतेहपुर या तिंदवारी से मैदान में उतारने की चर्चा पार्टी बांदा को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है क्योंकि निषाद बाहुल्य बांदा के तिंदवारी और फतेहपुर सीट पर लोकसभा के लिए मौजूदा राज्यमंत्री रामकेश निषाद एक जिताऊ दावेदार साबित हो सकते हैं। खासकर फतेहपुर में पार्टी को एक मजबूत स्तंभ की जरूरत है। दरअसल, बांदा के जिलाध्यक्ष रहे https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-mlas-camp-i...
UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सीतापुर
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी में लोकसभा-2024 से पहले रोज बदलते राजनीतिक समीकरणों के क्रम में आज कांग्रेस पार्टी की कोशिश 'मोहब्बत-ए-आजम' को तगड़ा झटका लगा। खुद सपा नेता आजम खान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से ही इंकार कर दिया। उन्हें जेल गेट से लौटना पड़ा। हालांकि, कांग्रेस ने इसका ठीकरा योगी सरकार पर फोड़ा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासन के इशारे पर मुलाकात नहीं कराई गई। आजम से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय दरअसल, आजम इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय आज उनसे फलों की टोकरी के साथ मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आजम खान के हर दुख-दर्द में साथ होने की बात कही थी। बताते चलें कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आजकल सभी राजनीतिक दल रोज नई-नई रणनीति अपना रहे हैं। कुछ दल अपने कील-कांटों को दुरुस्त करन...
यूपी के यह कैबिनेट मंत्री हादसे में घायल, आज शादी की सालगिरह भी..

यूपी के यह कैबिनेट मंत्री हादसे में घायल, आज शादी की सालगिरह भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल आज सड़क हादसे में घायल हो गए। बताते हैं कि प्रयागराज-मिर्जापुर मार्ग पर यह सड़क दुर्घटना हुई। मेजारोड के पास काफिले के वाहनों के आपस में ही टकराने से मंत्री घायल हो गए। उनके पैर-हाथ और सीने में चोटें आई हैं। ट्रामा सेंटर में उनका भी चल रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति हैं आशीष बताते हैं कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष की आज शादी की सालगिरह भी है। बताते चलें कि अनुप्रिया पटेल अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की बेटी हैं और इस समय केंद्र सरकार में मंत्री हैं। ये भी पढ़ें : यूपी में 25 लाख युवाओं को मिलेंगे महंगे स्मार्टफोन, 372 करोड़ की पहली किस्त जारी.. वहीं उनके बेटे आशीष एमएलसी हैं, जो कि इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं। वह योगी सरकार 2.0 में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। मंत्री को देखने जाने ...
घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

घोसी उपचुनाव में 51% मतदान, अब 8 को जीत-हार का फैसला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। मतदान में एनडीए बनाम इंडिया के बीच कांटे की टक्कर नजर आई। आज कुल मतदान 51% दर्ज किया गया है। वोटरों का जोश भी सुबह से ही देखने को मिलता रहा। बताया जा रहा है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में अबकी बार भी मतदाताओं का रूझान पुराने जैसा है। बताया जा रहा है कि 2019 में घोसी में 51.93% वोटिंग हुई थी। वहीं 2017 में 58.89% और 2022 में 58.59% मतदान हुआ था। ये भी पढ़ें : Kanpur : युवती से बोला दरोगा, पति घर न हो तब फोन करना, मैं बस इस चीज का भूखा.. सस्पेंड  ...
Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Lucknow : स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंका, भीड़ ने पीट-पीटकर किया अधमरा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम में बड़ी घटना हो गई। एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंक दिया। घटना से सम्मेलन में हड़कंप मच गया। युवक को सपा कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर पीटा। युवक का नाम आशीष सैनी बताया जा रहा है। समर्थकों ने पकड़कर धुना, पुलिस ने बचाई जान युवक का कहना है कि हिंदू धर्म के बारे में स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत होकर ऐसा किया है। पुलिस युवक को गिरफ्तार कर विभूतिखंड थाने ले गई। उधर, अखिलेश यादव का कहना है कि यह घटना बीजेपी वालों ने कराई है। ये भी पढ़ें : UP : गाड़ियों पर ब्राह्मण-राजपूत, जाट-गुर्जर लिखने वालों की खैर नहीं, CM Yogi के सख्त निर्देश दरअसल, लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सपा की ओर से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसी दौरान एक युवक ने स्वामी प्रसाद की ओर जू...
अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे अखिलेश यादव ने आज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को कई मौर्चों पर घेरने की कोशिश की। कहा कि प्रधानमंत्री ने आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे धंस गया। लोगों ने खुद सबकुछ देखा। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कहा, सपाइयों की जिम्मेदारी जनता को जगाना, नहीं तो अंधेरे में ले जाएगी भाजपा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादियों ने आम लोगों को नहीं जगाया तो भाजपा देश को अंधकार में ले जाएगी। इसलिए समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि जनता को भाजपा के झूठे प्रचार के प्रति सचेत करे। बोले, यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएगा विपक्षी गठबंधन इंडिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह...