Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP Politics : कांग्रेस की ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को झटका, अजय राय से नहीं मिले आजम, ठीकरा योगी सरकार पर

UP Politics : Shock to Congress's 'Mohabbat-e-Azam', Azam Khan did not meet Ajay Rai in Sitapur Jail, blame on Yogi government

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : यूपी में लोकसभा-2024 से पहले रोज बदलते राजनीतिक समीकरणों के क्रम में आज कांग्रेस पार्टी की कोशिश ‘मोहब्बत-ए-आजम’ को तगड़ा झटका लगा। खुद सपा नेता आजम खान ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से ही इंकार कर दिया। उन्हें जेल गेट से लौटना पड़ा। हालांकि, कांग्रेस ने इसका ठीकरा योगी सरकार पर फोड़ा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शासन के इशारे पर मुलाकात नहीं कराई गई।

आजम से सीतापुर जेल में मिलने पहुंचे थे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय

दरअसल, आजम इस समय सीतापुर जेल में बंद हैं और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राय आज उनसे फलों की टोकरी के साथ मिलने पहुंचे थे। उन्होंने आजम खान के हर दुख-दर्द में साथ होने की बात कही थी। बताते चलें कि यूपी में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आजकल सभी राजनीतिक दल रोज नई-नई रणनीति अपना रहे हैं।

UP Politics : Shock to Congress's 'Mohabbat-e-Azam', Azam Khan did not meet Ajay Rai in Sitapur Jail, blame on Yogi government

कुछ दल अपने कील-कांटों को दुरुस्त करने के साथ-साथ दूसरी पार्टियों में भी ताक-झांक कर रहे हैं। ऐसे मुद्दे तलाश रहे हैं, जो उनको आने वाले चुनावों में फायदा पहुंचा सकें।

सपा से तल्खियों के बीच आजम पर कांग्रेस की उमड़ी मोहब्बत

कांग्रेस के आजम के प्रति अचानक उमड़े कथित प्रेम को भी राजनीतिक गलियारों में इसी रूप में सुर्खियां मिल रहीं हैं। मगर आज कांग्रेस की इन कोशिशों को उस समय झटका लगा, जब सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम ने मिलने से इंकार कर दिया। जेल प्रशासन ने कहा कि आजम खान ने खुद

UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से मिलने से इंकार किया है।उधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने इसका ठीकरा योगी सरकार पर फोड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आरोप है कि वह तो फलों की टोकरी लेकर आजम से मिलने गए थे। जेल अधिकारियों ने शासन के इशारे पर मुलाकात नहीं कराई।

अधिकारी बोले, किसी पाॅलिटिशियन से नहीं मिलना चाहते आजम

कांग्रेस नेता राय ने कहा कि सरकार न जाने क्या छिपाना चाहती है। क्या डर है सरकार को जो मिलने नहीं दे रही। राय ने यह भी कहा कि उनके द्वारा लाई गई फलों की टोकरी जेल अधिकारियों ने ले ली है, न जाने आजम खान तक पहुंचेगी या नहीं। उधर, जेल अधिकारियों का कहना है कि आजम खान किसी भी पाॅलिटिशियन से नहीं मिलना चाहते हैं।

UP Politics : फिर BJP के साथ राजभर, 14 साल में 6 बार अलटी-पलटी..

आजम खान अपने बेटे और बहन से मिल चुके हैं। कुल मिलाकर आज का घटनाक्रम यूपी की राजनीतिक में चर्चा में है। इसकी वजह यह भी है कि कांग्रेस और सपा के इंडिया गठबंधन के बावजूद दोनों के बीच कहीं न कहीं हाल के दिनों में तल्खियां देखने को मिलीं हैं।

मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर कांग्रेस-सपा में तल्खियां किसी से छिपी नहीं

मध्य प्रदेश चुनावों को लेकर कांग्रेस और सपा में अंदरखाने मनमुटाव जगजाहिर है। दोनों दलों के नेताओं की बयानबाजी आग में घी का काम किया। ऐसे में अचानक कांग्रेस के आजम प्रेम को राजनीतिक विशेषज्ञ कांग्रेस के लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों को रीझाने की कोशिश के रूप में देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें : UP Politics : अब्बास अंसारी NDA का हिस्सा नहीं, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का बड़ा बयान..