Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

PM Modi ने भारत के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, इतनी है लंबाई..

PM Modi inaugurated India's longest bridge 'Atal Setu', this is length

समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में अटल बिहारी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल का) का नाम अब अटल बिहारी बाजपेई सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था।

21.8 किमी लंबा है यह पुल

PM Modi inaugurated India's longest bridge 'Atal Setu', this is length

यह भारत का सबसे लंबा पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किमी है। यह 6 लेन वाला पुल है। इसे बनाने में 17,840 रुपए खर्च आया है। यह 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर है। वहीं 5.5 किमी लंबा जमीन पर है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में अब कम समय लगेगा। अटल सेतु आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।

बरेली : CM Yogi का बड़ा ऐलान, सांसद-विधायक घुमाएंगे रामभक्तों को अयोध्या

ये भी पढ़ें : बरेली : CM Yogi का बड़ा ऐलान, सांसद-विधायक घुमाएंगे रामभक्तों को अयोध्या