Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बरेली : CM Yogi का बड़ा ऐलान, सांसद-विधायक घुमाएंगे रामभक्तों को अयोध्या

CM Yogi's big announcement, MP-MLAs will take Ram devotees to Ayodhya

समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, बुधवार को बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोगों को अयोध्या आने का न्योता दिया। साथ ही कहा कि 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन को अयोध्या आइए, सारा खर्च आपके जन प्रतिनिधि उठाएंगे।

सीएम योगी बोले, पहले कुछ लोगों को अयोध्या के नाम से लगता था करंट

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब अयोध्या के नाम से लोग डर जाते थे। उनको अयोध्या का नाम सुनते ही करंट सा लग जाता था। सीएम योगी ने कहा कि आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाह रही है।

कु-माता : कातिल CEO सूचना सेठ बैग में बेटे की लाश ले जाते समय गिरफ्तार, पढ़िए सनसनीखेज खबर..

सीएम ने कहा कि नए उतर प्रदेश में त्रेतायुगीन स्वरूप के दर्शन हो रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के लिए एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई, ताकि सम्मान से लोग आयेंगे और रामलला के दर्शन भी करेंगे।

बरेली के क्लब मैदान में बोल रहे थे मुख्यमंत्री योगी

दरअसल, मुख्यमंत्री योगी बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे बरेली के क्लब मैदान पहुंचे। उन्होंने वहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करते हुए लोकार्पण भी किया। साथ ही उन्होंने लोगों को अयोध्या आने का न्योता भी दिया। सीएम योगी ने कहा कि आप लोग 22 जनवरी के बाद अयोध्या दर्शन करने आइये। सारा खर्चा आपके प्रतिनिधि उठाएंगे।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में लोगों से कहा कि 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाइये। शहर और गांव, घर को स्वच्छ कीजिए, जैसा दिवाली पर करते हैं। फिर 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन शुरू कीजिए। 22 जनवरी को नगर-नगर भंडारा का आयोजन करिए। दीपोत्सव से नए भारत में सहयोग भी करिए। इस मौके पर सीएम योगी ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

ये भी पढ़ें : यूपी में 6 IPS के तबादले, आगरा के पुलिस कमिश्नर बने जें रवींद्र गौड़ और..