Tuesday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में छात्रा राखी ने लगाई फांसी, उत्तम ने भी खत्म की जीवनलीला

Breaking : BA student Rakhi hanged herself in Banda, Uttam also ended his life

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा राखी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। बताते हैं कि छात्रा पैरों के पंजों से दिव्यांग थी। इस वजह से परेशान भी रहती थी। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र में एक उत्तम नाम के व्यक्ति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

जसपुरा की रहने वाली थी 18 साल की युवती

जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदा देव गांव के रहने वाले शिवपाल की बेटी राखी (18) ने फांसी लगा ली। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि कुम्हरिया डेरा के पास स्थित महाविद्यालय में वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थीं। शुक्रवार सुबह उसने फांसी लगा ली।

बांदा में बहन के प्यार में पागल भाई ने चाकू से LLB छात्रा का गला काटा-ताबड़तोड़ प्रहार, हालत गंभीर..

थाना प्रभारी जसपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, जसपुरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत का कहना है कि मृतका दो बहनों और एक भाई में छोटी थी। उनके पिता गोवा में रहकर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। घटना की वजह तलाशी जा रही है।

बिसंडा के बड़ा गांव में हुई दूसरी घटना

उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले उत्तम (48) ने आज शुक्रवार को फांसी लगा ली। दोपहर करीब 2 बजे पत्नी खेत से घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। जब लगातार खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने खिड़की से झांककर भीतर देखा। परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। जीवित होने की उम्मीद में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई धनेश का कहना है की मृतक नशे का लती था। हालांकि, उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिजनों ने फांसी लगाने का कारण अज्ञात बताया है।

ये भी पढ़ें : Bold Actress सोनाक्षी सिन्हा पर ‘गंदी टिप्पणी’ करने वाला गिरफ्तार