बांदा में 22 साल की अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप, परिजनों के गंभीर आरोप
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक 22 साल की युवती अंशू की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला बांदा के मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव से जुड़ा है। शव गांव किनारे स्थित रहदन तालाब में मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह व क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे।
मरका थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला
जानकारी के अनुसार, मरका थाना क्षेत्र के अरमार गांव के श्याम बिहारी की बेटी 22 वर्षीय अंशू का शव गांव से बाहर तालाब से बरामद हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा में बारिश का कहर, दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत
मृतका के भाई जितेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का ...









