
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र में डराने वाला घटनाक्रम सामने आया है। घर के आंगन में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। यह घटना बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के पास हुई। हाईटेंशन विद्युत तार घर पर गिरने से हड़कंप मच गया। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराकर परिवार को बाहर निकाला गया।
आसपास के लोगों में फैली दहशत
जानकारी के अनुसार, अचानक तार गिरने से घर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घर के लोग और पशु बाल-बाल बचे। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इसके बाद सप्लाई बंद हुई।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स
घटना के बारे में पीड़िता सुगरा बानो का कहना है कि तार में काफी देर चिंगारी निकलती रही। इससे परिवार में दहशत फैल गई। परिवार के लोग काफी देर तक घर के बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
ये भी पढ़ें: बांदा में वकीलों ने की दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा-ज्ञापन
विद्युत सप्लाई बंद होने के बाद परिजन किसी तरह बाहर निकल सके। मामले में विद्युत विभाग के अवर अभियंता मोहित सिंह का कहना है कि जानकारी मिलते ही सप्लाई बंद कर दी गई थी। बिजली के तारों के नीचे जाल लगवाने की व्यवस्था कराई जाएगी। ताकि दोबारा ऐसे हालात न बनें।
ये भी पढ़ें: चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी
दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत
बांदा में वकीलों ने की दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज की निंदा-ज्ञापन
चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी
