बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र में डराने वाला घटनाक्रम सामने आया है। घर के आंगन में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। यह घटना बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के पास हुई। हाईटेंशन विद्युत तार घर पर गिरने से हड़कंप मच गया। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराकर परिवार को बाहर निकाला गया।
आसपास के लोगों में फैली दहशत
जानकारी के अनुसार, अचानक तार गिरने से घर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घर के लोग और पशु बाल-बाल बचे। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इसके बाद सप्लाई बंद हुई।
ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स
घटना के बारे में पीड़िता सुगरा बानो का कहना है कि तार में काफी देर चिंगारी निकलती रही। इससे परिवार में दहशत फैल गई। परिवार के लोग काफी देर तक घर के बाहर निकलने की हि...









