Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : नौबस्ता में आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल ले उड़े चोर

Kanpur: Thieves flew 10 items from flour mill's house in Naubasta

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस भले ही चौकसी के दावे कर रही हो, लेकिन चोरों का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के नौबस्ता के राजीव नगर में गुरुवार देर रात चोरों ने एक आटा चक्की वाले के घर से 10 लाख का माल पार कर दिया। खास बात यह है कि परिवार के लोग घर में ही सो रहे थे। सुबह परिवार की महिला के जागने पर चोरी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

शहर में लगातार हो रहीं चोरी की घटनाएं

बताया जाता है कि राजीव नगर के रहने वाले आदित्य दीक्षित की उनके घर के पास ही आटा चक्की है। परिवार में पत्नी ज्योत्सना के अलावा बेटा पंकज और बहू रानी रहते हैं। छोटा बेटा पत्नी के साथ बाहर रहता है। घटना की जानकारी देते हुए आदित्य ने बताया है कि गुरुवार रात वह घर के आगे वाले कमरे में सो रहे थे। बताया कि देर रात चोरी की घटना हुई है।

ये भी पढ़े : कानपुर में कारोबारी के घर एक करोड़ की चोरी, नगदी-जेवर ले उड़े चोर

चोर पड़ोसी की छत के जरिए आए हैं। कूलर की तेज आवाज से उनको कुछ पता नहीं चला है। चोर घर में ताले तोड़कर करीब 10 लाख के गहने और हजारों की नगदी समेत कीमती सामान उठा ले गए हैं। सुबह पत्नी को घर में सारा सामान बिखरा मिला तो इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।