Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : देवरिया सदर के बीजेपी विधायक का बीमारी से निधन

UP: BJP MLA from Devria Sadar dies of illness

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश से आज शुक्रवार को दुखद खबर सामने आई है। पूर्वांचल के देवरिया जिले के सदर विधायक जन्मेजय सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनका निधन लखनऊ में हुआ है।

कई महीनों से बीमार थे विधायक

बताया जाता है कि वह कई महीनों से बीमार थे। बीती देर रात उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। परिवार के लोग उनको पहले सिविल अस्पताल और फिर लोहिया संस्थान लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उनको बचाने का प्रयास किया। तबतक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

ये भी पढ़े : लखनऊ में बांदा के विधायक पर हमला, गनर की वर्दी फाड़ी, साले का झगड़ा सुलटाने गए थे ससुराल

उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया। हालांकि, रिपोर्ट निगेटिव आई। बताते चलें कि जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का नाम त्रिलोकीनाथ सिंह था। वहीं पत्नी का नाम गुजराती देवी है। उनके 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के लगातार दो बार के विधायक थे।

ये भी पढ़े : लखनऊ में STF ने मार गिराया विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड का शूटर हनुमान उर्फ राकेश पांडे