Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ब्रेकिंग न्यूज

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

कानपुर में दो ARTO सस्पेंड, RTO से मांगा गया स्पष्टीकरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एआरटीओ आलोक कुमार और एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव को शासन ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरटीओ (प्रशासन) राकेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरटीओ कार्यालय पर पड़ा था छापा बताया जाता है कि कुछ दिन पहले कानपुर के आरटीओ कार्यालय में छापेमारी की कार्रवाई हुई थी। इस दौरान वहां बड़ी मात्रा में अनियमितताएं मिली थीं। ये भी पढ़ें: यूपी: सुल्तानपुर SDM करम सिंह सस्पेंड, संभल में रहे थे तहसीलदार सूत्रों का कहना है कि काम के एवज में रिश्वतखोरी और उगाही के मामले भी सामने आए थे। एआरटीओ आलोक कुमार को मुख्यालय से संबंध कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे  ...
बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय

बांदा में पेशी से भागा बंदी, देखते रह गए पुलिस कर्मी, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जेल से पेशी पर ले जाया गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगाल रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि फरार हुए बंदी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लापरवाही में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है। पैलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था बंदी संजय जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला निवासी अभियुक्त संजय उर्फ बऊवा बांदा जेल में एनडीपीएस में निरुद्ध था। वह बीती 6 जून से जेल में बंद था। ये भी पढ़ें: बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला आज उसे पेशी पर न्यायालय ले जाया गया था। वहां पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार हो गया। पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। ...
बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

बांदा में सपा नेता शेखर शर्मा की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज सपा नेता शेखर शर्मा से कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने सपा नेता को गाड़ी से उतारकर पीट दिया। पिटाई से वह बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी धमकी देकर चले गए। घायल सपा नेता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे सपा नेता जानकारी के अनुसार, बाबूलाल चौराहा निवासी शेखर शर्मा आज अपने बच्चों को लेने लगभग साढ़े 12 बजे सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल गए थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर गाड़ी बैक कर रहा था। इसी दौरान पास में खड़े 3-4 अज्ञात लोगों ने गाड़ी के बंपर में हाथ मार दिया। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने पकड़ा लाखों का जुआ, लग्जरी कारों संग 8 गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर.. टोकने पर ड्राइवर से गालीगलौज करने लगे। सपा नेता शेखर ने चालक से घर चलने को कहा। बाद में स्काॅर्पियो से आकर सपा न...
बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु

बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र में डराने वाला घटनाक्रम सामने आया है। घर के आंगन में हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर गिर गया। यह घटना बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर रामहित पेट्रोल पंप के पास हुई। हाईटेंशन विद्युत तार घर पर गिरने से हड़कंप मच गया। बाद में बिजली आपूर्ति बंद कराकर परिवार को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों में फैली दहशत जानकारी के अनुसार, अचानक तार गिरने से घर में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घर के लोग और पशु बाल-बाल बचे। लोगों ने तुरंत ही इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। इसके बाद सप्लाई बंद हुई। ये भी पढ़ें: बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को दिए सुरक्षित यातायात के टिप्स घटना के बारे में पीड़िता सुगरा बानो का कहना है कि तार में काफी देर चिंगारी निकलती रही। इससे परिवार में दहशत फैल गई। परिवार के लोग काफी देर तक घर के बाहर निकलने की हि...
Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking: बांदा में बुलेरो की टक्कर से महिला की मौत-गुस्साई भीड़ ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में एक तेज रफ्तार बुलेरो गाड़ी ने महिला को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। महिला की मौत हो गई। एक अन्य महिला को भी चोटें आई हैं। हादसे में बाद बुलेरो चालक मौके से भाग निकला। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। अतर्रा में दुर्घटना-एक अन्य महिला को भी चोटें चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है। पुलिस ने बुलेरो को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, अतर्रा के शास्त्रीनगर भवानीगंज के कल्लू नामदेव की पत्नी राजकुमारी (50) एक विद्यालय के हास्टल में आया थीं। बताते हैं कि आज रविवार सुबह अपनी सहयोगी सोना, सुशीला के साथ वह ड्यूटी पर जा रही थीं। ये भी पढ़ें: बांदा में झोलाछाप डाॅक्टरों का बोलबाला, तिंदवारी-बेंदाघाट-बबेरू में.. विद्यालय ...
Breaking News: एनकाउंटर में बांदा मेडिकल कालेज से भागा कैदी अतुल सिंह गिरफ्तार

Breaking News: एनकाउंटर में बांदा मेडिकल कालेज से भागा कैदी अतुल सिंह गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा मेडिकल काॅलेज से पुलिस को चकमा देकर रविवार शाम को फरार बंदी पकड़ा गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टाॅक का कहना है कि मेडिकल काॅलेज से पुलिस को चकमा देकर भागे बंदी अतुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उसे एनकाउंटर में पकड़ा है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक सुश्री टाॅक ने कहा है कि बाकी जानकारी जल्द दी जाएगी। बताते चलें कि पुलिस की कई टीमें फरार हुए बंदी की तलाश में जुटी थीं। संबंधित खबर भी पढ़ें: बांदा में उन्नाव का शातिर कैदी पुलिस अभीरक्षा फरार, चार हेड कांस्टेबलों पर कार्रवाई https://samarneetinews.com/in-banda-unnaos-prisoner-escapes-from-policecustody-action-against-four-constables/  ...
संभल: बड़ा भीषण हादसा, अमरोहा के 1 परिवार के छह लोगों की मौत

संभल: बड़ा भीषण हादसा, अमरोहा के 1 परिवार के छह लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: UPDATE NEWS: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के नजदीक गंगा एक्सप्रेस-वे आज शाम बड़ा भीषण हादसा हुआ। सब्जी से लदी पिकअप गाड़ी और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों को परखच्चे उड़ गए। अमरोहा के आदमपुर का रहने वाला था परिवार इस दुर्घटना में कार सवार अमरोहा के आदमपुर निवासी रोहित की पत्नी रेनू (35), बेटा भास्कर (7), बेटी रिया (10), बहन देववती (40), भाभी गीता (28) और साले किशन का बेटा कपिल (12) की जान चली गई। ये भी पढ़ें: UP: भाजपा ने 14 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की-सत्ता के समीकरण पर पूरा जोर.. वहीं रोहित (38) और उनका बड़ा बेटा जय (13) गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक और परिचालक की भी हालत गहै। यह दुर्घटना गुरुवार रात लगभग साढ़े 7 बजे के आसपास हुई है। उधर, संभल एसपी कृष्ण कुमार विश्नो...
बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

बांदा में दिनदहाड़े हिस्ट्रीशीटर की हत्या, दीवारी नृत्य की हलचल के बीच मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार को दिनदहाड़े एक हिस्ट्रीशीटर की गोली माकर हत्याकर दी गई। हत्या उस समय हुई जब गांव में दीवारी नृत्य लेकर चहलकदमी थी। लोग नृत्य का आनंद लेने के लिए आ-जा रहे थे। मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारोपी हवा में तमंचे लहराते हुए फरार हो गए। परिवार के लोग घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे SP हत्या की यह वारदात मटौंध थाना क्षेत्र के त्रिवेणी गांव में हुई है। एसपी पलाश बंसल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथ ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं। घात लगाकर दिया वारदात को अंजाम जानकारी के अनुसार, त्रिवेणी गांव में बुंदेलखंड की पारंपरिक ‘दिवारी नृत्य’ कार्यक्रम चल रहा था। गांव के 60 वर्षीय मुन्ना यादव...
दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

दर्दनाक: बांदा में ट्रक ने छात्रा को रौंदा, मौत…आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के काजीटोला गांव के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 12 वर्षीय छात्रा को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताते हैं कि छात्रा स्कूल जा रही थी। स्कूल जाते समय हुआ दर्दनाक हादसा गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार, काजीटोला के मजरा कबीरपुर के ओम प्रकाश निषाद की बेटी 12 वर्षीय कोमल सुबह लगभग 8 बजे कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने जा रही थीं। बताते हैं किं काजीटोला पुलिस चौकी के पास एक ओवरलोड ट्रक ने कोमल को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। आसपास के लोगों ने भागकर ट्रक को रोका। हादसे से गुस्साई भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की। लोगों समझा-बुझाकर शांत किया। घटना से परिजनों में कोहराम मच ...
लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी खतरनाक बदमाश ढेर

लखनऊ में बड़ा एनकाउंटर, 1 लाख का ईनामी खतरनाक बदमाश ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने 1 लाख के ईनामी खतरनाक बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है। रविवार रात हुए इस एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की पहचान शाहजहांपुर के रहने वाले गुरसेवक के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। शाहजहांपुर का रहने वाला था मारा गया बदमाश डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि क्राइम ब्रांच और लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच को गोपनीय सूचना मिली थी। पता चला कि बुद्धेश्वर निवासी योगेश पॉल की हत्या कर कार लूटने वाला बदमाश मोहान रोड की ओर जा रहा है। पुलिस टीमों ने जीरो प्वाइंट और आउटर रिंग रोड कट पर चेकिंग शुरू की। बदमाशों ने वहां पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शातिर किस्म का अपराधी था बदमाश गुरुसेवक इसके बाद बदमाशों ने गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में गोलिय...