
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जेल से पेशी पर ले जाया गया बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीमें सीसीटीवी खंगाल रही हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज का कहना है कि फरार हुए बंदी को जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लापरवाही में पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की भी तैयारी चल रही है।
पैलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला था बंदी संजय
जानकारी के अनुसार, पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला निवासी अभियुक्त संजय उर्फ बऊवा बांदा जेल में एनडीपीएस में निरुद्ध था। वह बीती 6 जून से जेल में बंद था।
ये भी पढ़ें: बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला
आज उसे पेशी पर न्यायालय ले जाया गया था। वहां पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बंदी फरार हो गया। पुलिस में हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
ये भी पढ़ें: बांदा: घर से उठाकर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज
