
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय लड़की से घर से उठा ले जाकर दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। यह घटना 9 अगस्त की रात की बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिशें दे रही है।
पड़ोसी पर मुकदमा, तलाश में दबिशें
जानकारी के अनुसार, लड़की के परिजनों का कहना है कि किशोरी अपनी मां के साथ घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। इसी दौरान पड़ोसी चंदन सिंह कथित तौर पर उसे उठाकर ले गया।
ये भी पढ़ें: यूपी में 7 PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडे बनीं लखनऊ की SDM, पढ़ें पूरी लिस्ट..
आरोप है कि चंदन ने लड़की से दुष्कर्म किया। घटना के दौरान लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी उसे मृत समझकर घर के बाहर डालकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह
अगली सुबह जब मां की आंख खुली तो वह बेहोशी की हालत में मिली। उधर, बिसंडा थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश तिवारी का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
ये भी पढ़ें: बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला
बांदा के नए सिटी मजिस्ट्रेट बने दिनेश चंद्र, संदीप केला का तबादला
