Wednesday, August 12सही समय पर सच्ची खबर...

जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह

बांदा के नवागत जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह।

मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जेल की गिनती बेहद संवेदनशील जेलों में होती है। यहां तैनात होने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से ऐसे जेल अधिकारी भी हैं जो बांदा जेल में पोस्टिंग नहीं चाहते। ऐसे में हाल में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बांदा जेल अधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाला है। ‘समरनीति न्यूज’ ने नवागत जेल अधीक्षक से बातचीत की। उनकी प्राथमिकताओं का जाना। आप भी जानिए कि नए जेल अधीक्षक कौन हैं और कहां से उनका बांदा आगमन हुआ है।

2012 बैच के अधिकारी हैं शशिकांत सिंह

जानकारी के अनुसार, 2012 बैच के जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर और लखनऊ से हुई। वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे।

कानपुर-लखनऊ और प्रयागराज में शिक्षा

कानपुर और लखनऊ में पढ़ाई के बाद शशिकांत सिंह ने प्रयागराज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद सिविल की तैयारी में जुट गए। 2012 में उनका चयन राज्य सिविल सेवा परीक्षा के तहत जेल अधीक्षक के पद पर हुआ।

three-officials-including-new-jailer-Joined-at-bandajail

लखनऊ, कन्नौज, पीलीभीत में रह चुके तैनात

श्री सिंह अब तक कन्नौज, भदोही, गोंडा, पीलीभीत, बस्ती और नैनी (प्रयागराज) जेलों में जेल अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं। फिलहाल लखनऊ मुख्यालय से बांदा स्थानांतरण पर आए हैं। जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह का कहना है कि बंदियों को ज्यादा समाज की मुख्यधारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए कई कार्यक्रम भी कराएंगे।

बंदियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ना प्राथमिकता

जेल में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम लगातार चल रहे हैं। बंदियों को रोजगारपरक कोर्स उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में आरसेटी के जरिए जेल में बंदियों को कृषि तकनीकी पर कोर्स कराया गया है।

ये भी पढ़ें: जानिए! बांदा के नए जेल अधीक्षक अनिल गौतम को..

जल्द ही साबुन, फिनायल बनाने के कोर्स भी कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार किसी भी व्यक्ति के जीवन में बड़ा बदलाव लाता है। उनकी प्राथमिकता है कि जेल में बंदियों को सकारात्मक क्षेत्र में प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिले। जेल से छूटकर सभी बंदी सामान्य नागरिक की तरह जीवन जीएं। ‘समरनीति न्यूज’। 

ये भी पढ़ें: खास खबर : बांदा जेल की चार दीवारी में गौवंश को नया जीवन और समाज को बड़ा संदेश दे रहे अधिकारी

बांदा: कन्नौज के बहुचर्चित दुष्कर्म केस का आरोपी नवाब सिंह यादव बांदा जेल में शिफ्ट-नीलू कौशांबी..

एक था मुख्तार… भारी भीड़ के बीच मुख्तार अंसारी सुपुर्दे खाक

यूपी में BJP की नगर पंचायत अध्यक्ष बर्खास्त, उम्र छिपाने का आरोप