जानिए! कौन हैं बांदा के नए जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह
मनोज सिंह शुमाली, बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जेल की गिनती बेहद संवेदनशील जेलों में होती है। यहां तैनात होने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। बहुत से ऐसे जेल अधिकारी भी हैं जो बांदा जेल में पोस्टिंग नहीं चाहते। ऐसे में हाल में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बांदा जेल अधीक्षक के तौर पर कार्यभार संभाला है। 'समरनीति न्यूज' ने नवागत जेल अधीक्षक से बातचीत की। उनकी प्राथमिकताओं का जाना। आप भी जानिए कि नए जेल अधीक्षक कौन हैं और कहां से उनका बांदा आगमन हुआ है।
2012 बैच के अधिकारी हैं शशिकांत सिंह
जानकारी के अनुसार, 2012 बैच के जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा कानपुर और लखनऊ से हुई। वह मूलरूप से गाजीपुर के रहने वाले हैं। पिता पुलिस विभाग में अधिकारी थे।
कानपुर-लखनऊ और प्रयागराज में शिक्षा
कानपुर और लखनऊ में पढ़ाई के बाद शशिकांत सिंह ने प्रयागराज से ग्रेजुएशन क...
