
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में पुलिस ने एक बड़े जुए रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते 8 लोगों को लाखों की नकदी के साथ पकड़ा है। उनके कब्जे से लग्जरी कारें और मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि जुआ खेल रहे लोगों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, मालफड़, जामा तलाशी में 2 लाख से ज्यादा की नगदी बरामद की है। एक बाइक और तीन कारें बरामद की हैं।
महोखर के रहने वाले हैं 8 में 7 आरोपी

इन 8 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- प्रिंसू सिंह पुत्र सुरेश निवासी महोखर।
- विवेक सिंह पुत्र यशवीर सिंह निवासी महोखर।
- रंजीत सिंह पुत्र राजकिशोर सिंह निवासी राजपूत नगर, बांदा शहर।
- राजेश पुत्र चंद्रभूषण निवासी महोखर।
- शिवप्रकाश सिंह पुत्र अरिमर्दन सिंह निवासी महोखर। (चचेरा भाई)
- अनूप सिंह पुत्र हरदयाल सिंह निवासी महोखर।
- अर्जुन पुत्र भगवान निवासी महोखर।
- शिवम पुत्र विक्रम निवासी महोखर।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग मवई बाईपास रोड पर नशा मुक्ति केंद्र के पास जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने योजना बनाकर मौके पर छापा मारा।

मौके से पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी, गाड़ियां, मोबाइल और ताश के 52 पत्ते बरामद किए।

जुआ भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे, दुर्विजय सिंह, श्याम सुंदर यादव, राजेश राय, विकास सिंह, अंकेश कुमार, उमेश यादव, आकाश कुमार आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर
बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर
