Saturday, August 1सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा: जर्जर सड़क पर जानलेवा खतरा-छात्राओं का फूटा गुस्सा-PWD बोला..

सड़क के लिए प्रदर्शन करतीं स्कूली छात्राएं।

समरनीति न्यूज, महोबा: यूपी के महोबा जिले में स्कूली छात्राओं ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि वे जर्जर सड़क से परेशान हैं। आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं आते हैं। हर समय खतरा बना रहता है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने मामले को लेकर जल्द सड़क ठीक कराने की बात कही है।

स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बनी जर्जर सड़क

जानकारी के अनुसार, महोबा जिले में कानपुर-सागर हाइवे पर चिचारा बस स्टैंड से खिरूही मार्ग लगभग दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पं. दीनदयाल कॉलेज चिचारा में पढ़ने वाले आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है।

ये भी पढ़ें: बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु

गुरुवार को विद्यालय की छात्राओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही अभिभावकों ने पीडब्ल्यूडी और डीएम को शिकायती पत्र भेजकर सड़क ठीक कराने की मांग की।

अधिशाषी अभियंता ने कही यह बात..

दरअसल, यह कॉलेज हाइवे पर है। इसमें चिचारा, कहरा, कुलकुआं, खिरूही, तिंदुही समेत लगभग 8 गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। चिचारा बस स्टैंड से खिरूही तक का मार्ग 5 किमी लंबा है। यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। यही समस्या है।

ये भी पढ़ें: चित्रकूट: दोस्त संग जंगल में घूमने गई युवती से गैंगरेप-पुलिस तलाश में जुटी

उधर, महोबा लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता वीके जौहरी का बयान भी सामने आया है। उनका का कहना है कि सड़क को जल्दी ही दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें: महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश

चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा

महोबा में पुजारी की नृशंस हत्या, मंदिर पहुंचे भक्तों के उड़े होश

बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..

बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की पोस्ट से सियासी हलचल