
समरनीति न्यूज, महोबा: यूपी के महोबा में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी की हत्या हो गई। बताते हैं कि सुबह मंदिर पहुंचे भक्तों ने वहां शव पड़ा देखा तो होश उड़ गए। पुजारी का खून से लतपत शव पड़ा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी वंदना सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
कुलपहाड़ क्षेत्र के बेलाताल में हुई घटना
जानकारी के अनुसार, कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बेलाताल में एक प्राचीन हनुमान मंदिर है। बताते हैं कि बीती रात मंदिर के पुजारी उदित नारायण (65) की अज्ञात लोगों ने डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि मृतक पुजारी हमीरपुर के अमगांव के रहने वाले थे।
ये भी पढ़ें: महोबा DM गजल भारद्वाज ने लेखपाल संघ अधिवेशन में कही यह बात..
वह बीते लगभग 16 साल से इसी मंदिर में रहकर पूजा अर्चना कर रहे थे। आज सुबह भक्तगण जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन शुरू की।
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ अनिरुद्ध कुमार, कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई जुगल नारायण का कहना है कि उनके भाई की हत्या की गई है।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
हालांकि, उन्होंने अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, एएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुजारी नशा भी करते थे। मामले की रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।
बांदा में नकली RTO, खनिज अधिकारी और SDM गिरफ्तार, ऐसे खुली पोल..
बांदा में 2017 से पहले जैसे हालात? तहबाजारी के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली-AMA बोले..
चित्रकूट: स्कूल में घुसा पागल कुत्ता, दो बच्चों को काटकर किया घायल-हड़कंप मचा
दर्दनाक: बांदा में करंट से भाई-बहन की मौत, परिवार में कोहराम
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड
