Saturday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: mahoba news

महोबा: जर्जर सड़क पर जानलेवा खतरा-छात्राओं का फूटा गुस्सा-PWD बोला..

महोबा: जर्जर सड़क पर जानलेवा खतरा-छात्राओं का फूटा गुस्सा-PWD बोला..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: यूपी के महोबा जिले में स्कूली छात्राओं ने जर्जर सड़क की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि वे जर्जर सड़क से परेशान हैं। आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं आते हैं। हर समय खतरा बना रहता है। उधर, पीडब्ल्यूडी ने मामले को लेकर जल्द सड़क ठीक कराने की बात कही है। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बनी जर्जर सड़क जानकारी के अनुसार, महोबा जिले में कानपुर-सागर हाइवे पर चिचारा बस स्टैंड से खिरूही मार्ग लगभग दो साल से जर्जर हालत में है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। पं. दीनदयाल कॉलेज चिचारा में पढ़ने वाले आसपास के गांव के छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में घर के आंगन में गिरा हाईटेंशन विद्युत तार, बाल-बाल बचा परिवार और पशु गुरुवार को विद्यालय की छात्राओं और छात्रों ने प्रदर्शन किया। साथ ही अभिभावकों ने पीडब्ल्यूडी और...
बाल-बाल बचे विधायक बृजभूषण राजपूत, बोले-‘मेरी हत्या की साजिश’

बाल-बाल बचे विधायक बृजभूषण राजपूत, बोले-‘मेरी हत्या की साजिश’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा के चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के काफिले की एस्काॅर्ट गाड़ी को बीती रात अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बाल-बाल बच गए। एस्काॅर्ट गाड़ी में सवार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं विधायक और उनके पूर्व सांसद पिता गंगा चरण राजपूत ने इस घटना को हत्या की साजिश बताया है। शादी समारोह से लौटते समय घटना साथ ही एसआईटी जांच की मांग भी की है। जानकारी के अनुसार, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत बुधवार रात लगभग 12:25 बजे हमीरपुर से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। महोबा जिले के सरेला थाना क्षेत्र में बुधवार रात लगभग साढ़े 12 बजे रास्ते में यह हादसा हुआ। विधायक बोले, मेरी हत्या की साजिश बताते हैं कि विधायक बृजभूषण राजपूत का काफिला संकट मोचन मंदिर के पास पहुंचा। तभी सामने से आया डंपर अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी की ओर बढ़ा।...
बांदा: DIG से मिला अधिवक्ता संघ, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

बांदा: DIG से मिला अधिवक्ता संघ, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा बार एसोसिएशन अध्यक्ष विमल सिंह ने अधिवक्ता पर हमला होने की निंदा की है। साथ ही डीआईजी से मिलकर आरोपियों पर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। यह मामला महोबा जिले का है। डीआईजी राजेश एस. ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महोबा में अधिवक्ता पर हुआ था हमला जानकारी के अनुसार, 30 जून को अधिवक्ता सतीश अवस्थी को कचहरी से घर लौटते समय कुछ लोगों ने घेरकर जमकर पीटा था। उन्हें गंभीर चोटें आईं। ये भी पढ़ें: बांदा में पुजारी हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा, शिष्या और मामा गिरफ्तार चिकित्सकों ने उन्हें महोबा से बांदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बार अध्यक्ष विमल सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल आज डीआईजी से मिला। हमलावरों की गिरफ्तारी और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की मांग की। ये भी पढ़ें: बांदा की सड़कें बर्बाद करते बेलगाम एमपी के ओवरलोड खनन ...
बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की पोस्ट से सियासी हलचल

बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की पोस्ट से सियासी हलचल

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड में BJP के पूर्व सांसद गंगा चरण राजपूत की फेसबुक पोस्ट से सियासत हलचल मच गई है। गंगा चरण राजपूत की पोस्ट खूब वायरल हो रही है। दरअसल, गंगा चरण राजपूत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि 'मैं शपथ लेता हूं की भाजपा नहीं छोड़ूंगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट जब तक आप लात मारकर नहीं निकालेंगे, लेकिन बुंदेलखंड की जनता के लिए बोलूंगा और मरते दम तक बोलता रहूंगा।' पूर्व बीजेपी सांसद की इस पोस्ट की सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक चर्चा है। ये भी पढ़ें: '27 से पहले बांदा में बाबू सिंह कुशवाहा की कथित बेनामी संपत्तियां खंगाल सकती है ईडी!  इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले उनके बेटे चरखारी विधायक बृजभूषण ने मंत्री स्वतंत्र देव का काफिला रोका था। सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं विधायक ने मंत्री को हर घर नल योजना में टूटी सड़कों की समस्...
महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

महोबा: दलित छात्रा से गैंगरेप मामले में दो और गिरफ्तार-3 जा चुके जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में दो और आरोपी पकड़े गए हैं। इनको भी पुलिस जेल भेज रही है। इन दोनों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाकर चोट पहुंचाने के आरोप हैं। इस मामले में 3 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। बताते चलें कि राजनीतिक रूप से यह मामला काफी सुर्खियों में रहा था। 16 दिन बाद पुलिस ने किया था बरामद जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक गांव की 25 वर्षीय छात्रा महोबा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। बीती 30 अप्रैल को वह लाईब्रेरी से घर लौटते समय लापता हो गई। 16 दिन बाद पुलिस ने छात्रा को बरामद किया। युवती ने आरोपियों की पहचान बताते हुए अपहरण, दुष्कर्म के आरोप लगाए। इस मामले में पुलिस ने छतरपुर के पठा लवकुशनगर के अंकित, संतराम समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कतर जेल भेजा है। कोतवाली प्र...
‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा

‘पद के बदले सेक्स’ विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष-महिला नेता में समझौते से थमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा: 'पद के बदले सेक्स' विवाद, बीजेपी जिलाध्यक्ष व महिला नेता के बीच समझौते से थम गया है। महिला नेता और जिलाध्यक्ष में समझौता हो गया है। बीजेपी जिलाध्यक्ष और महिला नेता दोनों ने गलफहमियों को वजह बताया है। महोबा जिलाध्यक्ष मनोहर लाल कुशवाहा पर 'पद के बदले सेक्स' की डिमांड के गंभीर आरोप लगे थे। आरोप लगाने वाली महिला नेता दीपाली तिवारी का कहना है कि उन्हें अब कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने भ्रम में व्यतिथ होकर होकर ऐसा बोल दिया था। महिला नेता और जिलाध्यक्ष ने की पत्रकारवार्ता बताते हैं कि बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह की अध्यक्षता वाली कमेटी ने गलफहमियां दूर कराईं हैं। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर महोबा में बीजेपी की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने अब कोई शिकायत न होने की बात कही। उन्होंने कहा है कि हम लोगों के आपसी विवाद मिट गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो...
यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

यूपी: पद के बदले सेक्स डिमांड! BJP जिलाध्यक्ष पर महिला नेता के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में बुंदेलखंड के महोबा में महिला नेता ने बीजेपी जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर 'पद के बदले सेक्स' की डिमांड के गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे बीजेपी में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर बीजेपी महिला नेता के लगाए सेक्स डिमांड के आरोपों वाला वीडियो वायरल हो रहा है। महिला नेता का आरोप है कि यूपी के महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष ने उनसे जिला उपाध्यक्ष पद के बदले सेक्स की डिमांड की। बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि इशारों को समझो और हमबिस्तर हो जाओ। सोशल मीडिया पर महिला नेता का वीडियो वायरल साथ ही फिर साथ में दिल्ली, लखनऊ चलने व हमबिस्तर होने को कहा। वहीं महोबा जिलाध्यक्ष कुशवाहा ने इन आरोपों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ये आरोप उनके खिलाफ बड़ी साजिश हैं। उधर, महिला भाजपा नेत्री दीपाली तिवारी के आरोपों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: बांदा: ...
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटों को खपाने की कोशिश में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस काम को करने वाले अंतरजनपीय गैंग का भंडोफोड़ कर डाला। पकड़े गए दोनों अभियुक्त महोबा जिले के कबरई क्षेत्र के रहने वाले हैं। 1 लाख 12 हजार के नकली नोट मिले उनके पास से 1 लाख 12 हजार नकली नोट मिले हैं। ये नोट 500 रुपए के हैं। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टॉक का कहना है कि दो लोग नकली नोट लेकर निकलने वाले हैं। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को कनवारा चौराहे के पास से पकड़ा है। दोनों की पहचान महोबा के कबरई गांव के राजाराम व पिडारी गांव के राहुल सिंह के रूप में हुई। उनके पास से 1 लाख 12 हजार 5...
Mahoba: जेल में जंग-ठंडा पानी गिरने पर हत्यारोपी ने गैंगस्टर का गाल काटा-हड़कंप

Mahoba: जेल में जंग-ठंडा पानी गिरने पर हत्यारोपी ने गैंगस्टर का गाल काटा-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महोबा जिला कारागार में शनिवार को नहाने के दौरान ठंडा पानी डालने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई हुई और एक-दूसरे को घायल कर दिया। एक बंदी गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध है। घटना से जेल में अफरा-तफरी मच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया। वहां उसका इलाज हुआ। ठंडा पानी गिरने पर हुई मारपीट जानकारी के अनुसार, कोतवाली कुलपहाड़ के मुढ़ारी गांव का कमलेश (35) गैंगस्टर में जून 2021 से उप कारागार में निरुद्ध है। इसी बैरक में खन्ना के सिरसीखुर्द का हरिओम तिवारी गैर इरादतन हत्या में निरुद्ध है। बताते हैं कि शनिवार सुबह लगभग 10 बजे बंदियों के नहाने की लाइन लगी थी। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल जेल सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान हरिओम ने गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध कमलेश पर ठंडा पानी डाल दिया। इसी बात पर ...
यूपी: 3 सगी बहनों के शव कुएं में मिले, खेलते-खेलते हुई थीं लापता

यूपी: 3 सगी बहनों के शव कुएं में मिले, खेलते-खेलते हुई थीं लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: बुंदेलखंड के महोबा जिले से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। महोबा के अजनर थाना क्षेत्र के आरी गांव में तीन सगी बहनों के शव कुएं से बरामद हुए हैं। बताते हैं कि तीनों घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हुईं थीं। गांव के लोग घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस उधर, सूचना पर महोबा एसपी प्रबल प्रताप सिंह व अपर एसपी वंदना सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, आरी गांव के रम्मू अहिरवार की तीन बेटियां 7 वर्षीय रूचि, 5 वर्षीय पुष्पा व 3 वर्षीय दीक्षा बीती शाम घर के बाहर खेल रही थीं। घटना को संदिग्ध मान रहे ग्रामीण बाद में तीनों बहनें लापता हो गईं। काफी देर तक परिवार के लोगों ने तलाश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी ग्रामीणों के साथ बच्चियों की तलाश शुरू की। बाद में ललौनी रोड पर एक खेत में बने कुएं में तीनों के श...