Wednesday, July 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में भीषण हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत-चार गंभीर

हादसे में मरने वालों की फाइल तस्वीरें।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज शाम भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने तेज रफ्तार में टक्कर हो गई।
बाबूपुर गांव के पास बुधवार शाम लगभग 5 बजे हुए इस हादसे में दो लोगों जान चली गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक बुजुर्ग और एक 11 साल का छात्र शामिल है। घायलों का मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।

नरैनी क्षेत्र में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली के पोंगरी गांव निवासी जुगुल किशोर मिश्र (65) अपने गांव के ही बबलू आरख (40) के साथ बाइक से जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर गांव गौर शिवपुर के अवधेश यादव (28) अपनी बहन बसंती (38), भांजी संतोषी (13) और भांजे अंकुर (11) के साथ नरैनी जा रहे थे।

ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम

करतल के बाबूपुर गांव के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। सभी लोग घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें: बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

नरैनी में चिकित्सकों ने जुगुल किशोर मिश्र और अंकुल यादव को मृत घोषित कर दिया। बबलू आरख, अवधेश यादव, बसंती यादव और संतोषी यादव घायल हो गए। उनका इलाज चल रहा है।

दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम

बड़ी घटना: बांदा शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कपड़ा गोदाम में आग-लाखों का नुकसान

बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे