
समरनीति न्यूज, बांदा: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में संघर्षरत युवाओं से यही कहना है कि पाॅजिटिव रहिए। सकारात्मकता ही सफलता का मूलमंत्र है। ये बातें दिल्ली में सम्मानित बांदा की बेटी साक्षी पांडे ने कहीं। साक्षी ने हाल में यूपी पुलिस में दरोगा परीक्षा शानदार अंकों के साथ पास की है। उनकी कम समय में सफलता के चलते दिल्ली में यूपी एसआई सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया है।
अंतिम आवर्स में एप्लाई और सफलता का पूरा सफर

दरअसल, ‘समरनीति न्यूज’ ने बांदा शहर के इंदिरानगर निवासी श्रीकांत पांडे की बेटी साक्षी से हमने उनकी सफलता और तैयारी को लेकर बात की। साक्षी ने कहा कि उन्होंने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि वह यूपी पुलिस में उप निरीक्षक बनेंगी। वह सीजेएल की तैयारी कर रही थीं। दिल्ली सचिवालय में एएसओ बनना चाहती थीं।
बेटी की सफलता पर पिता श्रीकांत पांडे ने कही यह बात..
इसी बीच यूपी पुलिस में उप निरीक्षक पद पर भर्ती निकली। उन्होंने फार्म भरने की अंतिम तिथि में बिल्कुल अंतिम घंटों में एप्लाई किया।

इसके बाद पास में महोबा में एग्जाम हुआ और अच्छे मार्क्स आए। अब पूरा पांडे परिवार बेहद खुश है। साक्षी के पिता श्रीकांत पांडे का कहना है कि बेटी की इस सफलता पर उन्हें गर्व है।
मां बोलीं, बेटी की सफलता से अलग ही खुशी का एहसास
उनके परिवार में सरकारी जाॅब अबतक किसी की नहीं लगी थी। बेटी ने इस बैरियर को तोड़कर यूपी पुलिस में शानदार ढंग से जगह बनाई है। यह पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है।
ये भी पढ़ें: होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां
बेटी की इस सफलता पर साक्षी की मां अनिता पांडे का कहना है कि बेटियां हर क्षेत्र में जगह बना रही हैं। हमारी बेटी ने भी परिवार का नाम रोशन किया है। इससे हम सभी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। भाई सर्वेश पांडे भी काफी खुश हैं।
साक्षी ने प्रतियोगी युवाओं से कही यह बात..
साक्षी ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद से ग्रेजुएशन पूरा किया। फिर लखनऊ में रहकर तैयारी भी की। इसके बाद वापस बांदा आकर ऑनलाइन कोचिंग ज्वाइन की। बांदा में लाइब्रेरी जाकर पढ़ाई के माहौल में तैयारी की। वह 8 से 14 घंटे तक तैयारी करती थीं। साक्षी से हमने पूछा कि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं से क्या कहना चाहेंगी?
ये भी पढ़ें: बांदा की बेटी डाॅ. सदफ खान को किरन बेदी ने किया सम्मानित
साक्षी ने कहा कि हर एग्जाम के लिए सिलेबस जरूर पूरा करें। टाइमिंग मेंटेन रखें। सबसे बड़ी बात हमेशा पाॅजिटिव रहें। यानी सकारात्मक रहिए। पाॅजिटिव रहते हुए कंसिस्टेंट रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। ‘समरनीति न्यूज’ परिवार की ओर से साक्षी को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
होनहार बेटी: बांदा की साक्षी पांडे बनीं यूपी पुलिस में दरोगा
होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां
