
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज मुख्य बाजार में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास मुख्य बाजार में कपड़ा गोदाम में आग लग गई। लाखों का माल जलकर राख हो गया। हालांकि, एक बहुत बड़ी अनहोनी टल गई। आग को काबू करने में 4 गाड़ियों के साथ दमकल कर्मियों ने घंटेभर मेहनत की। अगर आग ज्यादा फैल जाती तो नुकसान बहुत ज्यादा होता। यह आग शहर में माहेश्वरी देवी मंदिर के पास कल्पना गारमेंट्स के गोदाम में लगी।
आग लगने का कारण बताया जा रहा शाॅर्ट सर्किट

आग लगने का प्रारंभिक कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।
पुलिस बोली, कारणों का पता लगाने के लिए जांच
उधर, अग्निशमन विभाग के सीएफओ मतबूल हुसैन का कहना है कि आग के कारणों का पता लगाया जाएगा।

आग लगने के सही कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होंगे। बताते हैं कि माहेश्वरी देवी मंदिर से पहले मेन रोड से थोड़ा मंदर कपड़ा व्यापारी राधेश्याम गुप्ता का घर है। घर के नीचे हिस्से में गोदाम है। वहीं उपरी हिस्से में परिवार रहता है।

मेन दुकान कल्पना गार्मेंट के नाम से बाजार में मुख्य रोड पर है। लोगों का कहना है कि मकान में कपड़ा गोदाम वाले हिस्से में स्कूटी खड़ी थीं। इनमें चार्जिंग पर लगी इलेक्ट्रॉनिक में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है।
ये भी पढ़ें: बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे
हालांकि, वास्तिवक कारण जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। फायर ब्रिगेड का कहना है कि आग को समय रहते बुझा लिया। इससे बड़ा अग्निकांड होने से टल गया।
पुलिस का कहना है कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि गोदाम में अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था थी या नहीं। अगर लापरवाही का मामला पकड़ा गया तो कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान
बांदा शहर में 9 साइबर ठग गिरफ्तार-पुलिस को बड़ी सफलता, कई खुलासे
बांदा में एनकाउंटर: नाबालिग से रेप का प्रयास, दो गिरफ्तार-एक को लगी गोली
बांदा में ‘तहबाजारी गुंडा टैक्स’ पर BJP को घेरेगी सपा-पूर्व राज्यसभा सांसद का ऐलान
