
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए हैं। इनमें से एक को पुलिस की गोली लगी है। वहीं दो पुलिस कर्मियों को भी चोटें लगी हैं। यह कार्रवाई मर्का, शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में हुई है। पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है। इस मामले की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने दी।
शहर के खाईंपार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बीती 24 जुलाई को दोनों आरोपियों ने एक 13 साल की नाबालिग लड़की से रेप करने और उसकी हत्या करने का प्रयास किया था।
दोनों आरोपी शहर के रहने वाले

दोनों आरोपियों की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार निवासी अभियुक्त एजाज पुत्र निजामुद्दीन तथा शहर के खाईंपार चिकवन के नरेश पुत्र रामसजीवन के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत
एनकाउंटर के दौरान अभियुक्त एजाज के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। एनकाउंटर में दो पुलिसकर्मी सिपाही मो. युनुस और सिपाही इंद्रपाल को भी चोटें लगी हैं।

यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, बीती 24 जुलाई को एक नाबालिग लड़की घर से नाराज होकर घर से निकली। इसके बाद वह अपनी ननिहाल जाने के लिए बांदा पहुंची। बांदा में वह एक ई-रिक्शा पर सवार हुई।
ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..
बताते हैं कि ई-रिक्शा चालक नरेश (60) ने अपने साथी एजाज (26) को बुला लिया। दोनों लड़की का अपहरण कर अपने साथ नवाबटैंक के पास ले गए। वहां सुनसान जगह पर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता की हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह लड़की आरोपी एजाज के हाथ में काटकर वहां से भाग निकली।

उसने पास में ढाबे वाले को पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस की जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता का डाॅक्टरी परीक्षण कराया। सीसीटीवी खंगालने के बाद दोनों की पहचान हुई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी संभव हुई। पुलिस टीम में शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह, सूबेदार बिंद थानाध्यक्ष मरका, एसओजी प्रभारी आनन्द कुमार आदि शामिल रहे।
ये भी पढ़ें: उप निदेशक-लेखाधिकारी गिरफ्तार, 8 करोड़ का चित्रकूट मंडी घोटाला मामला
दर्दनाक: बांदा कालूकुआं सिटी गार्डेन में पिता-पुत्र की करंट से मौत
जरूरी खबर: बांदा-बुंदेलखंड में स्पेशल ट्रेन, इन यात्रियों को बड़ा फायदा-पढ़ें पूरा रूट..
क्या मंत्री रामकेश निषाद के लिए विशंभर निषाद बनेंगे 2027 के चुनाव में बड़ी चुनौती?
