
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा समेत पूरे बुंदेलखंड के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और यशवंतपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन आने वाली 5 अगस्त से शुरू होगी। यह नई ट्रेन बांदा, मानिकपुर, चित्रकूटधाम, महोबा और खजुराहो समेत बुंदेलखंड के मुख्य स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
5 अगस्त से शुरू होगी स्पेशल ट्रेन
इनपर रुकेगी भी और यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। झांसी रेलवे पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल सप्ताह में हर बुधवार को 5 अगस्त से 23 सितंबर तक कुल 8 चक्कर लगाएगी।
ये भी पढ़ें: बांदा जिला पंचायत: ठेके की आड़ में फिर गुंडा टैक्स वसूली? मामला गर्म
वहीं 04150 यशवंतपुर-प्रयागराज स्पेशल सप्ताह में हर शनिवार को 8 अगस्त से 26 सितंबर तक 8 चक्कर लगाएगी। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, एसी थर्ड और एसी सेकेंड सहित कुल 23 डिब्बे होंगे। माना जा रहा है कि इस ट्रेन से बुंदेलखंड में पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
ये भी पढ़ें: Banda: झांसी DRM ने संरक्षा सेमिनार में कहा, सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की पहली जिम्मेदारी
होनहार बेटी: बांदा की साक्षी पांडे बनीं यूपी पुलिस में दरोगा
होनहार: बांदा में किसान के बेटे ने NEET परीक्षा की पास, परिवार में छाईं खुशियां
Banda: झांसी DRM ने संरक्षा सेमिनार में कहा, सुरक्षित रेल संचालन रेलवे की पहली जिम्मेदारी
