Monday, July 20सही समय पर सच्ची खबर...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, 826 ब्लॉक प्रमुख भी बने प्रशासक..

सीएम योगी आदित्यनाथ

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में सरकार ने ग्राम प्रधानों, जिला पंचायत अध्यक्षों के बाद 826 ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक बना दिया है। हालांकि, ब्लाक प्रमुख कोई नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे। बल्कि रूटीन काम करते रहेंगे। इस संबंध में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार दोपहर 826 ब्लॉक प्रमुखों की प्रशासक बनाकर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

सरकार ने रविवार को जारी किया आदेश

बताते हैं कि उत्तर प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है। जब सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों को एक साथ प्रशासक नियुक्त कर दिया है।

पंचायती राज विभाग के अनुसार, ब्लॉक प्रमुखों की पहली बैठक 20 जुलाई 2021 को हुई थी। रविवार को उनका पांच साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष