Thursday, April 30सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: यूपी न्यूज

बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

बांदा के अतर्रा गैंगरेप मामले में होटल पर कब होगी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के अतर्रा में होटल में नाबालिग लड़की से तीन लोगों ने गैंगरेप किया। सवाल उठ रहे हैं कि गैंगरेप वाले होटल पर कार्रवाई कब होगी? तीनों आरोपी बाइक से पीड़ित लड़की को होटल ले गए थे। पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। मगर उस होटल पर कार्रवाई नहीं की है, जिसमें पूरी वारदात हुई। होटल कर्मियों ने बिना जांच-पड़ताल रूम कैसे दिया गया। यही बड़ा सवाल है।    आरोपी पकड़े-मगर होटल को छूट इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेजा है। तीसरा नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भेजा गया है। जिस होटल में इतना बड़ा कांड हुआ, उसपर कोई कार्रवाई न होना सवाल उठा रहा है। मामले में होटल संचालक-कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। यह है गैंगरेप का पूरा घटनाक्रम बताते चलें कि बीते मंगलवार देर शाम एक नाबालिग लड़की को तीन लोग नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक से होटल ले गए। बताते हैं कि ...
UP: एटा में डाॅक्टर समेत परिवार के 3 सदस्यों की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या-एक गंभीर

UP: एटा में डाॅक्टर समेत परिवार के 3 सदस्यों की दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या-एक गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज सोमवार को एटा जिले में एक बड़ी वारदात हो गई। एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र के नगला प्रेमी इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। एक की हालत गंभीर है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार के मुखिया आंखों के डाॅक्टर थे। हत्यारों ने डाॅक्टर समेत चार लोगों को निशाना बनाया। तीन की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर है। वारदात से पूरे इलाके में फैली सनसनी जानकारी के अनुसार, मोहल्ला नगला प्रेमी के रहने वाले डाॅ. गंगा सिंह यादव (75) के घर में सोमवार घर में घुसकर हमला हुआ। इसमें तीन लोगों की हत्या कर दी। चौथी घायल वृद्ध महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वारदात में डा. गंगा सिंह और उनकी पत्नी श्यामा देवी (70), पुत्रवधू रत्ना (42), पौत्री ज्योति (20) पर हमला किया है। ये भी पढ़ें: UP: ‘अश्लील वीडियो देखते हो...
Banda: मेडिकल स्टोर मालिक का था अज्ञात शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप..

Banda: मेडिकल स्टोर मालिक का था अज्ञात शव, दोस्तों पर हत्या का आरोप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के नरैनी थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान हो गई है। मरने वाला व्यक्ति मेडिकल स्टोर का मालिक था। उसकी उम्र 26 साल थी। परिजनों ने दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बांदा के नरैनी क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था। मरने वाले के चेहरे व शरीर पर धारदार हथियार से चोटों के गंभीर निशान थे। एमपी के रहने वाले तोहीद हसन का था शव इससे साफ था कि उसकी हत्या की गई है। जांच में पता चला है कि मृतक का नाम तोहीद हसन (26) पुत्र मकसूद हसन था। वह मध्य प्रदेश के कटरा जिला पन्ना के रहने वाले थे। वह मेडिकल स्टोर के मालिक थे। शनिवार सुबह मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले और इसके बाद लापता हो गए। ये भी पढ़ें: बांदा में कलश यात्रा में चेन-मंगलसूत्र खींचने वाले 8 गिरफ्तार-पंडाल में घटना करने की थी तैयारी मृतक के चाचा महमूद हसन का कहना है कि उनके...
बांदा: पद्मश्री उमाशंकर पांडे को मिली डी.लिट. की उपाधि

बांदा: पद्मश्री उमाशंकर पांडे को मिली डी.लिट. की उपाधि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के रहने वाले पद्मश्री उमाशंकर पांडे को भोपाल में IES यूनिवर्सिटी से डीयलिट की उपाधि मिली है। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल के हाथों बीएस यादव के हाथों श्री पांडे को उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इसके लिए पद्मश्री श्री पांडे ने सभी का आभार जताया है। उनको मिले इस सम्मान से बांदा के लोगों में खुशी है। सभी ने उनको बधाई दी है। ये भी पढ़ें: Banda: कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाया-पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे मौजूद    ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में बड़ा हादसा, ठेकेदार समेत 3 दोस्तों की मौत-परिवारों में कोहराम https://samarneetinews.com/up-major-incident-in-hardoi-woman-shot-inside-police-station-panic-ensues/  ...
यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप

यूपी में बड़ी वारदात: थाने में दिनदहाड़े हत्या-पति ने पत्नी को गोली से उड़ाया-हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई में बड़ी वारदात सामने आई है। हरदोई के पाली थाने के भीतर एक महिला को उसी के पति ने तमंचे से गोली मार दी। थाने में गोली चलने से हड़कंप मच गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया है। वहां डाॅक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गोली चलाने वाले को पकड़ लिया है। घटना हरदोई जिले के पाली थाना की है। थाने के भीतर हुई इस वारदात ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पति ने थाने में घुसकर मारी महिला को गोली जानकारी के पाली थाना में आज सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे गोली मारे जाने की घटना हुई। पाली थाना क्षेत्र के रमापुर अटरिया के अनूप कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है। ये भी पढ़ें: Lucknow: महिला डाॅक्टर के यौन शोषण-धर्मांतरण का आरोपी KGMU का डॉ. रमीज गिरफ्तार पुलिस का कहना है कि अनूप की पत्नी सोनी बीती 7 जनवरी को घर से कहीं चली गई थी। पुलिस ने इ...
बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक

बधाई हो बांदा..! राइफल क्लब की नीलामी पर शासन ने लगाई रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सभी बांदा वासियों के लिए एक 'अच्छी खबर' है। खबर यह है कि खेल प्रेमियों की जान, जिले की पहचान 'राइफल क्लब मैदान' की नीलामी अब नहीं होगी। बांदा विकास प्राधिकरण के गैरजिम्मेदाराना कदम पर शासन ने रोक लगा दी है। यह संभव हुआ है बांदा की आम जनता, खिलाड़ियों और समाजसेवियों तथा राजनीतिक दलों के संयुक्त रूप से आवाज बुलंद करने से। नीलाम होने से बचा राइफल क्लब मैदान राइफल क्लब को नीलाम करने पर उतारू बीडीए के इस मनमाने कार्य के खिलाफ आम जनता विरोध में उतर आई। यही वजह थी कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी मामले में सक्रिय होना पड़ा। जनप्रतिनिधियों ने भी दिया लोगों का साथ सपा के बबेरू विधायक विशंभर यादव ने विधानमंडल में इसे लेकरआवाज उठाई। बीजेपी के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शासन को पत्र लिखा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की ओर से आंदोलन का पत्र जारी हुआ। विधानम...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताते हैं कि इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं हुईं तेज बीजेपी की इन हाईलेबल मुलाकातों के पास उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी के आवास पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले में बैठक हो चुकी है। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई चेहरे हो सकते शामिल पार्टी सूत्रों सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। अपने एक्स अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अ...
बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

बांदा: लड़की ने दुष्कर्म कर रहे सपा नेता की हत्या की-खुद चौकी पहुंचकर दी पुलिस को जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। एक 18 साल की लड़की ने घर में घुसकर खुद के साथ दुष्कर्म कर रहे अधेड़ सपा नेता की बचाव में हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना के बाद लड़की ने खुद चौकी पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उच्चाधिकारी मौके पर हैं। हालांकि, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप आरोपी लड़की का कहना है कि वह घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी सपा नेता सुखराज प्रजापति उसके घर में घुस आया। पड़ोसी ने लड़की को दबोचते हुए दुष्कर्म किया। दरिंदगी करता रहा। खुद को बचाते हुए उसने सुखराज पर फरसा चला दिया। सपा का सक्रिय नेता था मृतक आरोपी बताते हैं कि मरने वाला समाजवादी पार्टी का बूथ अध्यक्ष था। खास बात यह है कि हत्या करने के बाद खुद लड़की ने मुरवल चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ...
यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

यूपी: झांसी में CBI की बड़ी कार्रवाई, CGST के अधिकारी 70 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में CBI ने सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) की डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी समेत पांच अधिकारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि ये अधिकारी एक कारोबारी से डेढ़ करोड़ रुपए की रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। साथ ही बड़ी घूसखोरी का भी खुलासा हुआ है। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई बताया जा रहा है कि सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच की टीम ने यह कार्रवाई की है। झांसी में डिप्टी कमिश्नर प्रभा भंडारी और दो टैक्स अधीक्षकों अनिल तिवारी और अजय कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। एक कारोबारी, टैक्स अधिवक्ता भी गिरफ्तार एक कारोबारी से करोड़ों की रिश्वत लेते समय 70 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा है। चर्चा है कि 70 लाख रुपए कैश न लेकर सोने में चेंज करके देने को कहा था। ये भी पढ़ें: Lucknow: पूर्व सांसद धनंजय ...
UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक अधिकारी को रिटायरमेंट से सिर्फ एक दिन पहले बर्खास्त किया गया है। जांच में इस अफसर पर करोड़ों के गबन में दोषी पाया गया। आरोपों की पुष्टि होने पर अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया। मामला गोरखपुर जिले का है। बागपत तैनाती के दौरान किया था गबन दरअसल, गोरखपुर के बिजली निगम में सहायक लेखाधिकारी ईशपाल सिंह उप मुख्य लेखाधिकारी आफिस से संबद्ध थे। 31 दिसंबर 2025 को उन्हें रिटायर होना था। बताते हैं कि 2016 में बागपत में तैनाती के दौरान ईशपाल पर 1.69 करोड़ के गबन के आरोप लगे। दूसरी बार जांच में गबन का आरोप सिद्ध जांच में दोषी मिलने पर 7 जून 2023 को बर्खास्त कर दिया गया। 10 जनवरी 2024 को हाई कोर्ट के आदेश पर दोबारा जांच शुरू हुई। कोर्ट से नौकरी बहाली के साथ ईशपाल को निलंबित रखने के आदेश हुए थे। ये भी पढ़ें: मौसम: यूपी में नए साल पर इन 17 जिलों में बारिश-...