Friday, July 10सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर: यूपी में प्रशासक बने सभी जिला पंचायत अध्यक्ष

पंचायती राज निदेशालय लखनऊ।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी से बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक नियुक्त कर दिया है। सरकार ने शुक्रवार रात इस संबंध में आदेश भी जारी किया है। बताते चलें कि सभी जिलाध्यक्षों का कार्यकाल खत्म हो रहा था।

शनिवार को पूरा हो रहा सभी का कार्यकाल

दरअसल, प्रदेश के सभी 75 जिला पंचायत अध्यक्षों का 5 वर्षीय कार्यकाल शनिवार को पूरा हो रहा था। चुनावों को आगे टाल दिया गया है। ऐसे में नई व्यवस्था बनने तक जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्रशासक बना दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

बताते चलें कि वर्ष 2021 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। निर्वाचित अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को आयोजित हुई थी। 11 जुलाई को सभी का कार्यकाल पूरा हो रहा था।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद

‘उन्हें कब्रिस्तान पसंद है..’ बांदा में CM Yogi का इशारों में अखिलेश पर बड़ा हमला

लखनऊ: ARTO ललित कुमार के घर छापा-कई किलो सोना-चांदी और कैश बरामद